Saiyaara Advance Booking Vs Tanvi The Great: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘आशिकी 2’ काफी ज्यादा हिट गई थी। इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों के तार को छू लिया था। अब मोहित सूरी अपनी रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम ‘सैयारा’ है और ये फिल्म कल यानी 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है जिसमें ‘सैयारा’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दूसरी ओर अनुपम खेर अपनी डायरेक्ट फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म भी 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इससे पहले एक्टर ने फिल्म पर खास ऑफर दिया है।
‘सैयारा’ का एडवांस बुकिंग कलेक्शन
मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ से अहान पांडे बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। उनके साथ फिल्म में अनीत पड्डा नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है , जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। रिलीज से दो दिन पहले ही मेकर्स ने एडवांस बुकिंग ओपन कर दी थी। पहले दिन की रिपोर्ट सामने आ गई है। इसे देखने के बाद कहना गलत नहीं होगा कि अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ ने रिलीज से पहले मोटी कमाई कर ली है।
यह भी पढ़ें: Tanvi the Great की रिलीज से पहले क्यों इमोशनल हुए अनुपम खेर? वीडियो में रिवील की वजह
रिलीज से पहले करोड़ में हुई कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ ने 4,304 शो के लिए 97,541 टिकट बेच दिए हैं। इसी के साथ ऑल इंडिया में 2.59 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। ब्लॉक सीटों पर नजर डालें तो ‘सैयारा’ ने रिलीज से पहले 4.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। दिल्ली में ब्लॉक सीटों के साथ 87.27 लाख रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है, जबकि महाराष्ट्र में 76.37 लाख रुपये कमाई रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में कमाई 56.43 लाख रुपये हुई है।
‘तन्वी द ग्रेट’ पर मिल रहा खास ऑफर
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर की डायरेक्टेड फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ भी कल 18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इससे पहले फिल्म पर बाय वन गेट वन का ऑफर दिया गया है। अनुपम खेर ने एक पोस्ट के जरिए ये ऑफर अनाउंस किया है, जिसके तहत अगर आप एक टिकट खरीदेंगे तो आपको दूसरा टिकट फ्री मिलेगा।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
4 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines