Saira Banu Dilip Kumar Wedding Anniversary: सायरा बानो और दिलीप कुमार की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों ने 11 अक्टूबर 1966 को शादी की थी और इस साल उनकी शादी को 59 साल पूरे हो गए हैं. भले ही आज दिलीप कुमार हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में आज भी उन्हें हमारी यादों में जिंदा रखती हैं. 98 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा था, जिसके कुछ समय बाद ही उनकी वाइफ सायरा बानो ने इंस्टाग्राम जॉइन किया था. सायरा बानो अक्सर फैंस के साथ अपने और दिलीप से जुड़े किस्से शेयर करती रहती हैं. इस वेडिंग एनिवर्सरी पर भी उन्होंने कुछ खास बातें शेयर की.
सायरा बानो ने शेयर की तस्वीरें
सायरा बानो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और दिलीप कुमार की साथ की कुछ फोटोज शेयर की है. ये तस्वीरें उनकी शादी के फंक्शन की हैं. फोटो पहली फोटो में दोनों शादी का जोड़ा पहने एक दूसरे को प्यार से देखते हुए नजर आ रहे हैं. इन फोटोज को उन्होंने एक लंबे से कैप्शन के साथ शेयर किया है. कैप्शन में उन्होंने अपनी शादी की रात को याद करते हुए लिखा कि 59 साल पहले इसी डेट की शाम उनके लिए सबसे खास है. वो बताती हैं कि उन्हें याद है उस वक्त ‘दो सितारों का जमीन पर है मिलन आज की रात’ गाना चल रहा था. ये गाना सारी रात बजता रहा. उस पल उन्हें सब कुछ किसी सपने जैसा लग रहा था.
शादी में खाना कम पड़ गया था
कैप्शन में आगे सायरा बानो ने अपनी शादी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि उनकी शादी बहुत सी सिंपल तरीके से हुई थी. उनकी शादी का जोड़ा किसी डिजाइनर ने नहीं, बल्कि एक लोकल दर्जी ने सिला था. सायरा ने बताया कि उन्होंने शादी के लिए ज्यादा कुछ प्लान नहीं किया था, यहां तक की कार्ड्स भी नहीं छपवाए थे. उन्होंने बताया कि शादी में इतने ज्यादा गेस्ट आ गए थे कि खाना कम पड़ गया था. जिसके बाद लोग कांटे- चम्मच जैसी छोटी चीज को उठाकर अपनी जेब में रख कर ले जाने लगे.
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
11 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines