हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Saif Ali Khan पर हमले से 7 दिन पहले के CCTV फुटेज में क्या? कैसे हमलावर को पकड़ने में मिली मदद?

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला मामले में एक सीसीटीवी फुटेज ऐसा है, जिसने पुलिस की आरोपी को पकड़ने में मदद की।

विज्ञापन
Saif Ali Khan

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले में नए-नए अपडेट सामने आ रही है। पुलिस मामले की तेजी से जांच कर रही है और इस केस में पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट भी किया है। आरोपी कोर्ट में पेश किया गया और उसे पांच दिन की रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, अब इस केस में सात दिन पुराना सीसीटीवी फुटेज भी चर्चा में आ गया है। आइए जानते हैं क्यों?

9 जनवरी का सीसीटीवी फुटेज

दरअसल, सामने आई जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि एक हफ्ते पहले यानी 9 जनवरी के सीसीटीवी फुटेज ने आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद का पता लगाने में पुलिस की मदद की है। इंडिया टुडे टीवी को मिले फुटेज में आरोपी, जो बांग्लादेशी नागरिक है वो दादर और प्रभादेवी इलाकों में घूमता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे जरूरी सुराग मिले और इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई।

सैफ पर हुआ हमला

गौरतलब है कि 16 जनवरी का रात सैफ अली खान के घर में एक चोर घुस गया था। जब सैफ ने उसे रोकना चाहा, तो बदमाश ने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया। 54 साल के सैफ को आपातकालीन सर्जरी के लिए लीलावती अस्पताल ले जाया गया और फिलहाल उनकी हालत में सुधार हो रहा है और वो रिकवर कर रहे हैं।

वीडियो में मिले सुराग

वीडियो में मिले सबूत की बात करें तो उसमें शहजाद को हमले से एक हफ्ते पहले दादर रेलवे स्टेशन, प्रभादेवी और वर्ली कोलीवाड़ा के आसपास घूमते हुए देखा गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने बिजॉय दास, विजय दास, मोहम्मद इलियास और बीजे सहित कई उपनामों का इस्तेमाल किया, जिससे जांच और भी मुश्किल हो गई।

कथित तौर पर चोरी करने आया था आरोपी

पकड़े जाने से पहले संदिग्ध की तस्वीरों वाले पोस्टर, जो सीसीटीवी फुटेज से लिए गए थे, जिनमें उसे सैफ अली खान के घर की सीढ़ियों से उतरते हुए दिखाया गया था, पूरे मुंबई और आसपास के इलाकों में भेजे गए थे। शहजाद कथित तौर पर चोरी करने के इरादे से घर में घुसा था, लेकिन चोरी के दौरान उसने अभिनेता को चाकू मार दिया।

पुलिस कर रही जांच

गौरतलब है कि सैफ अली खान अब ठीक हैं और इस मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है। देखने वाली बात होगी कि अब इस केस में क्या नया मोड़ सामने आता है?

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan Health Update: भाई की तबीयत को लेकर क्या बोलीं Soha Ali?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें