बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर जनवरी के महीने में महीने में उनके ही घर में हमला हुआ था। एक अज्ञात शख्स चोरी के इरादे से सैफ के घर में घुस गया था और इस दौरान हाथा-पाई में सैफ जख्मी हो गए थे। वहीं, इस मामले में पुलिस ने 1613 पन्नों की चार्जशीट दायर की है, जिसमें अब नया खुलासा हुआ है। आइए जानते हैं कि अब इस मामले में क्या नया मोड़ आया है?
चार्जशीट में नया खुलासा
दरअसल, हाल ही में पुलिस ने जो चार्जशीट दायर की है, उसके अनुसार सैफ पर हमला करने वाले आरोपी शरीफुल से पूछताछ के दौरान नई बात पता चली है। शरीफुल ने घटना से पहले और बाद के कई चीजों के बारे में बताया है, जो चार्जशीट में दायर है। पूछताछ में शरीफुल ने बताया कि वह बांग्लादेश के बरिशाल के जिलोकाथी जिले के राजाबरिया गांव का रहने वाला है।
फर्जी आधार और पैन कार्ड
शरीफुल ने बताया कि वो करीब साढ़े आठ महीने पहले भारत आया था और 15 दिन कोलकाता में रहने के बाद वह गीतांजलि एक्सप्रेस से मुंबई पहुंचा था। अपने बयान में शरीफुल ने आगे कहा कि 15 जनवरी को उसने आधार कार्ड बनवाने के इरादे से काम से एक दिन की छुट्टी ली थी। उसने दावा किया कि उसके सुपरवाइजर ने फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवाने के लिए 30,000 और 15,000 रुपये मांगे थे।
ये थी सैफ के घर चोरी की वजह
शरीफुल का कहना है कि वो पैसो का इंतजाम नहीं कर पाया था और इन्हीं पैसों को जुटाने के लिए चोरी करने का फैसला किया था। शरीफुल ने कथित तौर पर जांच अधिकारी को बताया कि मैंने पैसे से अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट बनवाने की प्लानिंग की थी, जिससे मैं बांग्लादेश लौट सकूं। साथ ही उसने ये भी बताया कि कैसे उसने रेकी की और बाद में चोरी की कोशिश की थी।
यह भी पढ़ें- सलमान खान के बॉडीगॉर्ड शेरा का किस पर फूटा गुस्सा? वीडियो हुआ वायरल तो लोगों ने यूं किया रिएक्ट
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
3 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
4 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
5 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
6 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
6 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
23 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines