Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले की गुत्थी दिन पर दिन उलझती जा रही है। पहले मुंबई पुलिस ने हमले के आरोपी को गिरफ्तार किया जिसका नाम शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर है। आरोपी की पहचान बांग्लादेशी नागरिक के रूप में की गई। अब पुलिस को शक है कि सैफ पर हमला एक से ज्यादा लोगों ने किया है। इस आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने आरोपी की हिरासत को आगे बढ़ाने की मांग की है।
रिमांड बढ़ाने की मांग
PTI को दिए इंटरव्यू में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करते वक्त उसकी रिमांड बढ़ाने की डिमांड की गई है। पुलिस ने अपनी दलील में कहा है कि सैफ अली खान पर हमला करने में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। इसलिए आरोपी की रिमांड बढ़ाना जरूरी है जिससे उससे पूछताछ की जा सके। बता दें कि कोर्ट ने शरीफुल इस्लाम को 29 जनवरी तक पुलिस रिमांड में भेजा है।
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan के हमलावर की पहचान करेगा FRT टेस्ट, जानें कैसे होगा सच का खुलासा?
आरोपी नहीं कर रहा सहयोग
पुलिस अधिकारी ने कहा कि सैफ अली खान पर हमले के दौरान मौजूद कर्मचारियों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। पुलिस ने उन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा है। अधिकारी ने यह भी बताया कि आरोपी शरीफुल इस्लाम जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। उसने अभी तक नहीं बताया है कि हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू उसने किस दुकान से खरीदा था।
फिंगरप्रिंट कर रहा मैच
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक सैफ अली खान और आरोपी शरीफुल इस्लाम के ब्लड सैंपल और कपड़ों को एफएसएल के पास भेजा गया है। जांच से पता चल पाएगा कि आरोपी के कपड़ों पर लगे ब्लड के निशान एक्टर के थे या फिर नहीं। पुलिस ने बताया कि सैफ अली खान के अपार्टमेंट से जिन फिंगरप्रिंट को एकत्र किया गया है, वो आरोपी के फिंगरप्रिंट से मेल खाते हैं।
सैफ अली खान ने दर्ज कराया बयान
उधर, सैफ अली खान ने शुक्रवार को मुंबई पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है। एक्टर ने कहा कि आरोपी ने उनसे 1 करोड़ रुपये की मांग की थी। उसने घरेलू सहायिका पर हमला किया था। जब एक्टर ने हमलावर को रोकने की कोशिश की तो हमलावर सैफ पर चाकू से कई बार हमला कर वहां से भाग निकला था।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
21 mins agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
3 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
4 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
5 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
6 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
6 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
7 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
7 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines