हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

Saif Ali Khan Attack Case: मिला वो कपड़ा, जिससे छुपाया चेहरा, खुलेगा कोई राज गहरा

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर हुए हमले मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। इस दौरान पुलिस के हाथ वो कपड़ा लगा है, जिससे आरोपी ने अपना मुंह छिपाया था।

विज्ञापन
saif ali khan file photo

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है। पिछले दिनों ही पुलिस ने आरोपी शहजाद को पकड़ा था। अब पुलिस के हाथ एक और सुराग लगा है। उसने सैफ अली खान के घर से आरोपी के उस कपड़े को बरामद किया है जिसका इस्तेमाल शहजाद ने अपने मुंह को छिपाने के लिए किया था। पुलिस ने उस कपड़े को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है।

पुलिस ने बरामद किया कपड़ा

सैफ अली खान पर हुए हमले मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपी शहजाद को अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, अब उसने सैफ के छोटे बेटे जेह के कमरे से कपड़े को बरामद किया है। ये कपड़ा सैफ अली खान और आरोपी के बीच हाथापाई के दौरान वहीं गिर गया था। पुलिस ने कपड़े को जब्त कर लिया है। साथ ही उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

बता दें कि सैफ अली खान को बीते दिन लीलावती अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। अब एक्टर अपने बांद्रा स्थित घर आ चुके हैं। डॉक्टर ने सैफ को कुछ दिन तक रेस्ट करने की सलाह दी है। उधर, मुंबई पुलिस इस हमले मामले में आरोपी शहजाद से जुड़ी हर चीज की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने इससे पहले आरोपी के ईयरफोन और वारदात के वक्त पहने गए उसके कपड़ों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Jaswant Singh Khalra कौन? जिसकी बायोपिक इंडिया में नहीं होगी रिलीज

जेह के कमरे में घुसा था आरोपी

जांच के आधार पर पुलिस ने बताया था कि सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह के कमरे के बाथरूम की खिड़की में लगी जाली टूटी हुई थी। पुलिस ने बताया था कि आरोपी उसी खिड़की के जरिए घर में घुसा था। इस दौरान उसने सैफ अली खान पर हमला किया और वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि पुलिस को आरोपी के पास से किसी तरह का कोई डॉक्यूमेंट नहीं मिला है।

विज्ञापन

कुश्ती खिलाड़ी रह चुका है आरोपी

बता दें कि सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी शहजाद बांग्लादेश का कुश्ती चैंपियन रह चुका है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया है कि वह नेशनल लेवल पर कुश्ती खेल चुका है। इसके अलावा उसने 12वीं तक पढ़ाई भी कर रखी है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसने वारदात को अंजाम देने के बाद 3 से 4 बार अपने कपड़े बदले थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola