Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामले में मुंबई पुलिस के लिए एक बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। ‘मिड डे’ की खबर के मुताबिक राज्य अपराध जांच विभाग यानी CID ने सैफ के आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद के फिंगरप्रिंट सैंपल पर नेगेटिव रिपोर्ट दी है। शहजाद को 16 जनवरी को बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के घर पर चोरी की कोशिश के दौरान हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
शरीफुल को 72 घंटे की लंबी मैनहंट के बाद पकड़ा गया था, जिसमें मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की करीब 40 टीमों ने काम किया था। लेकिन अब जब शरीफुल के खिलाफ अपराध स्थल से 19 फिंगरप्रिंट नमूने लिए गए, तो CID की रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया कि ये फिंगरप्रिंट आरोपी से मेल नहीं खाते हैं।
आरोपी के फिंगरप्रिंट नहीं हुए मैच
इस रिपोर्ट ने जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं कि क्या पुलिस ने सही व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने दावा किया है कि CCTV फुटेज में जो व्यक्ति नजर आ रहा है, वो आरोपी से अलग दिखता है, लेकिन पुलिस ने इन दावों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
CID के सूत्रों के अनुसार, शरीफुल के हाथों से लिए गए सभी दस अंगुलियों के प्रिंट CID के फिंगरप्रिंट ब्यूरो को भेजे गए थे। रिपोर्ट में ये साफ किया गया कि इन फिंगरप्रिंट्स का किसी भी अपराध स्थल पर मिले प्रिंट्स से मेल नहीं है। ये रिपोर्ट शुक्रवार को CID सुपरिटेंडेंट को पुणे में भेजी गई थी।
मामले की जांच पर उठे सवाल
ये घटनाक्रम सिर्फ जांच पर सवाल नहीं खड़ा करता, बल्कि मुंबई पुलिस के लिए ये एक नई चुनौती भी पेश करता है। अब पुलिस को अपनी जांच को फिर से देखना होगा कि क्या वाकई में पकड़ा गया आरोपी ही हमलावर था। खबरों के मुताबिक शरीफुल को रविवार को ठाणे में पकड़ा गया था। मुंबई पुलिस के ईस्ट रीजन की टीम ने उसे गिरफ्तार किया। हालांकि, टीम को इस केस से संबंधित सीमित जानकारी थी, क्योंकि ये मामला मुख्य रूप से जोन 9 की टीम द्वारा संभाला जा रहा था। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को बांद्रा पुलिस के हवाले किया गया था, जो जोन 9 के अंतर्गत आता है।
पुलिस का अब तक कोई बयान नहीं
इस बीच बांद्रा पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया और उसकी रिमांड बढ़ाने में सफलता हासिल की। हालांकि पुलिस ने फिंगरप्रिंट्स से जुड़ी हुई किसी रिपोर्ट पर अब तक कुछ टिप्पणी नहीं की है, लेकिन ये संकेत दिया कि इस मामले में एक और संदिग्ध हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 2 में Mannara Chopra के साथ हादसा, पहले ही एपिसोड में लग गई आग
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
20 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines