Saif Ali Khan Attack case: अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में लगातार कुछ ना कुछ सामने आ रहा है। पुलिस भी मामले में तेजी से जांच कर रही है। इस केस में पुलिस ने मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद नाम के एक आरोपी को अरेस्ट भी किया है, जो पांच दिन की पुलिस रिमांड पर है। सैफ पर हमला मामले में अब नई जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं क्या?
डर के मारे छुप गए नौकर
मिली जानकारी के अनुसार उस रात सैफ अली खान के घर पर कुल सात हाउस हेल्प थे, जिसमें तीन महिलाएं और चार मेल थे। जब आरोपी ने सैफ पर हमला किया, तो तीनों फीमेल हाउस हेल्प ने चिल्लाना शुरू किया और उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर तीनों मेल हाउस हेल्प डर गए और छुप गए। हालांकि, अगर इन चारों ने हिम्मत दिखाई होती, तो शायद हमलावर पकड़ा जा सकता था या फिर उसे काबू में किया जा सकता था।
सैफ पर चाकू से हमला
दरअसल, 16 जनवरी की रात जब सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात शख्स कथित तौर पर चोरी के इरादे से घुसा तो सैफ ने उसे रोका चाहा, लेकिन बदमाश ने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया और सैफ घायल हो गए। हालांकि, इस मामले में ये भी सामने आया है कि सैफ ने आरोपी को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया था, लेकिन वो बचकर भाग गया। इस मामले में अब नई जानकारी ये है कि सैफ के अलावा उनके घर में और भी मेल थे, जो बदमाश को कंट्रोल करा सकते थे।
मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद
चारों मेल हाउस हेल्प के छुप जाने से सैफ अकेले ही आरोपी से लड़ और इस दौरान वो जख्मी हो गए। हालांकि, सैफ अली खान अभी ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं और उम्मीद है कि उन्हें जल्दी ही अस्पताल से डिस्चार्ज भी मिल जाएगा। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस बेहद तेजी से जांच कर रही है और उन्होंने मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद नाम के शख्स को पकड़ा है।
पुलिस कर रही जांच
कहा जा रहा है कि मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद बांग्लादेश का रहने वाला है। इतना ही नहीं बल्कि शरीफुल इस्लाम अवैध रूप से मुंबई में रह रहा था। इस मामले में अभी पुलिस ने अपनी जांच बंद नहीं की है और पुलिस हर एक तरीके से मामले को खंगाल रही है। अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में नया क्या अपडेट आता है? और आरोपी को क्या सजा होती है?
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan पर हमला मामले में पुलिस को मिले 19 फिंगरप्रिंट, खिड़की, सीढ़ी से लेकर डक्ट शाफ्ट कर मिले सबूत
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
25 mins agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
3 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
4 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
5 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
6 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
7 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
7 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
7 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines