Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने के आरोप में बांग्लादेशी नागरिक शहजाद मोहम्मद को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले रखा है। इस दौरान आरोपी ने क्राइम ब्रांच से कई खुलासे किए। उसने कथित तौर पर बताया कि अत्यधिक गरीबी के कारण वह अपराध की दुनिया में आया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शहजाद चोरी करना चाहता था। वह अपनी बीमार मां की मदद के लिए लूट के माल के साथ वापस बांग्लादेश भाग जाना था। जाहिर है कि 16 जनवरी को सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर हमला हुआ था। आरोपी ने एक्टर पर कई बार चाकू से हमला किया था।
अमीर घर से करना चाहता था चोरी
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि आरोपी शहजाद मोहम्मद किसी अमीर के घर से चोरी करना चाहता था। वह लूट के माल के साथ बांग्लादेश भाग जाना चाहता था। आरोपी ने क्राइम ब्रांच को बताया था कि वह पहले ठाणे के एक रेस्टोरेंट में हाउसकीपिंग का काम करता था। 15 दिसंबर को उसकी नौकरी चली गई। इसके बाद से वह बेसहारा हो गया था। बताया जाता है कि इसके बाद ही उसने बीमार मां की मदद के लिए क्राइम को चुना।
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan Attack Case: मिला वो कपड़ा, जिससे छुपाया चेहरा, खुलेगा कोई राज गहरा
12 हजार रुपये भेजता था इलाज के लिए
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल दिसंबर में ठाणे के रेस्टोरेंट में हाउसकीपिंग का काम करने से पहले वह दूसरे रेस्टोरेंट में काम करता था। पूछताछ के दौरान शहजाद मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि वह 13 हजार रुपये मासिक कमाता था। इस पगार से 12 हजार रुपये वह बांग्लादेश भेजता था जिससे उसकी मां का इलाज हो सके।
अगस्त में चली गई थी नौकरी
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अगस्त में उसे चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया था। इसके बाद उसकी नौकरी चली गई थी। इसके बाद ही उसे ठाणे में एक मामूली नौकरी मिली थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी बांद्रा स्थित सैफ अली खान की बिल्डिंग में दीवार फांदकर घुसा था। उसने जब देखा कि गार्ड सो रहे हैं। इसके बाद वह एक्टर के घर के अंदर दाखिल हुआ था। हमले के 3 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार किया था। बता दें कि फिलहाल आरोपी को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 hr agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
4 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
5 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
6 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
7 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
8 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
8 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
9 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines