Avengers Endgame Budget and Box Office Collection: हर साल बॉक्स ऑफिस पर काफी बड़ी संख्या में फिल्में रिलीज होती हैं, जो छप्पर फाड़ कमाई करती हैं। कई फिल्में तो ऐसी होती हैं, जो अपने बजट के मुकाबले इतनी कमाई कर लेती हैं, जो किसी के भी होश उड़ा दे। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं। ये फिल्म हॉलीवुड की है। इस फिल्म के कई पार्ट्स आए थे, जिसका ये भी एक हिस्सा है। कई सारे सुपरहीरो पर आधारित ये फिल्म आज भी लाखों फैंस के पसंदीदा है।
इस फिल्म ने भारत समेत वर्ल्डवाइड इतनी कमाई की थी, जो किसी सोच से भी परे है। इस फिल्म का बजट 30 अरब बताया जाता है, लेकिन इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की थी और वर्ल्डवाइड कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। कमाल की बात ये है कि आज तक कोई फिल्म इसका रिकॉर्ज नहीं तोड़ पाई है। क्या आप बता सकते हैं कि ये फिल्म कौनसी है?
यह भी पढे़ें: भगवान के किरदार के लिए इन चार Celebs ने नॉनवेज से किया तौबा, लिस्ट में शामिल आखिरी नाम चौंका देगा
Avengers Endgame का भारतीय कलेक्श
ये फिल्म हॉलीवुड सुपरस्टार्स रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr.), क्रिस इवांस (Chris Evans), मार्क रफालो (Mark Ruffalo) और क्रिस हेम्सवर्थ (Chris Hemsworth) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ (Avengers Endgame) थी, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए थे। 30 अरब के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में करीब 350 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था, जो ‘एवेंजर्स’ की चौथी सीरीज थी।
Avengers Endgame Budget and Box Office Collection (Photo Credit – Google)
Avengers Endgame का वर्ल्डवाइड कलेक्श
वहीं, अगर इस फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ (Avengers Endgame Box Office Collection) के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात करें तो, मार्वल स्टुडियोज की इस फिल्म ने दुनिया भर में करीबन 19 हजार करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था, जिसका रिकॉर्ड आजतक कोई तोड़ नहीं पाया है। ‘एवेंजर्स एंडगेम’ की कहानी ‘एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर’ के बाद के हिस्से को दिखाती है। बता दें कि इससे पहले इस फिल्म के तीन और पार्ट ‘एवेंजर्स’, ‘एवेंजर्स एज ऑफ अल्ट्रॉन’ और ‘एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर’ आई हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
4 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
5 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
8 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
8 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
9 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines