बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर अब भले ही इस दुनिया में नहीं रहे हों लेकिन अपने फैंस की यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे। आज उनकी डेथ एनिवर्सरी है। इस दौरान हर कोई उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहा है। एक्टर की डेथ एनिवर्सरी पर हम आपको उस किस्से से रूबरू कराएंगे जिसे खुद दिवंगत एक्टर ने अपनी मुंह जुबानी शेयर किया था। साल 2011 का वक्त था, जब ऋषि कपूर बॉलीवुड डायरेक्टर इम्तियाज अली की भाई की शादी के सिलसिले में कश्मीर पहुंचे थे। दो दशक के बाद कश्मीर पहुंचे एक्टर ने बताया था कि यहीं उनकी फिल्म ‘बॉबी’ की शूटिंग हुई थी।
कश्मीर से जुड़े किस्से किए थे शेयर
कश्मीर की वादियों में घूमते हुए ऋषि कपूर ने बताया था कि ‘मैंने उन सभी जगहों पर वापस जाने का फैसला किया, जहां मेरे पिता (राज कपूर) ने मेरे और डिंपल के साथ मेरी पहली फिल्म ‘बॉबी’ की शूटिंग की थी। मेरा विश्वास करो, मुझे इन पुरानी यादों को ताजा करने वाली यात्राओं से नफरत है। पीछे देखने का वक्त कहाँ मिलता है? लेकिन यह खास था।’
यह भी पढ़ें: Raid 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ‘केसरी 2’ को चटाई धूल, जानें कितनी हुई कमाई?
39 साल पहले हुई थी शूटिंग
ऋषि कपूर उस जगह पर भी गए थे, जहां उन्होंने ‘बॉबी’ के गाने ‘चाबी खो जाए’ की शूटिंग की थी। यहां घूमते हुए एक्टर ने आगे बताया था कि ‘मैं उस जगह भी गया, जहां हमने ‘चाबी खो जाए’ की शूटिंग की थी। ऐसा लगा जैसे समय वहां रुक गया हो। वही झोपड़ी, वही हरियाली, वही खिले हुए फूल और यहाँ तक कि फूलों के रंग भी बिल्कुल वही थे। गाने के लिए बाहरी हिस्सा (आरके स्टूडियो के सेट पर अंदरूनी हिस्सा नहीं) 39 साल पहले यहीं फिल्माया गया था।’
‘कश्मीर से हमेशा प्यार और ऋणी रहूंगा’
एक्टर ने आगे बताया था कि ‘मैं करीब 23 साल के बाद कश्मीर गया हूं। रणबीर उस समय बच्चा था। मुझे लगता था कि इस तरह की परिस्थितियां सिर्फ फिल्मों में ही दिखाई देती हैं, जहां एक आदमी अपने अतीत से जुड़ता है, लेकिन देखिए… यह सच है! यह गुलमर्ग है, यह कश्मीर है, वह जगह जिसने मुझे वह बनाया जो मैं हूं। कश्मीर से हमेशा प्यार और ऋणी रहूंगा।’ ऋषि कपूर ने आगे बताया था कि वह खुश हैं कि रणबीर कपूर ने रॉकस्टार की शूटिंग कश्मीर में की है।
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines