Kantara 2: 30 सिंतबर 2022 को कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म ‘कांतारा’ (Kantara) रिलीज हुई थी, जिसने रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और ब्लॉकबस्टर हो गई। इस फिल्म को लेकर दुनियाभर के दर्शकों में एक अलग ही क्रेज देखने को मिला था। फिल्म की कहानी को खूब पसंद किया गया था, जो एक छोटे से गांव की कहानी है, जिसमें कन्नड़ के फेमस रिर्चुअल भूता-कोला के बारे में दिखाया गया है। 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।
वहीं, इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने यह हिंट दिया था कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी आ सकता है, जिसको लेकर फैंस लंबे समय से वेट कर रहे थे, जो जल्द खत्म होने वाला है। दरअसल, हाल में ऋषभ शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के दूसरे भाग यानी ‘कांतारा 2’ (Kantara 2) से जुड़ी जानकारी साझी की है, जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
कब आएगा Kantara 2 का फर्स्ट लुक?
‘कांतारा’ के डायरेक्टर और एक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) ने अपने इंस्टाग्राम पर कांतारा का एक फोटो शेयर करते हुए फर्स्ट लुक का खुलासा किया है। एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘यह सिर्फ रोशनी नहीं है दर्शन है, 27 नवंबर को पहली झलक सामने आएगी’। एक्टर की इस पोस्ट के फैंस फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर एक्साइटेड हो गए हैं। साथ ही पोस्ट पर कमेंट्स कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। साथ ही फिल्म के पहले लुक और ट्रेलर को लेकर कई सवाल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मालती और प्रियांशु से पहले इन इनफ्लुएंसर को सफलता पड़ी महंगी, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत
इस दिन फ्लोर पर उतरेगी Kantara 2
ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा 2’ का मुहूर्त पूजन 27 नवंबर का रखा गया है, जिस दिन फिल्म फ्लोर पर आएगी। रिपॉर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के एक इस बार बड़ा और भव्य सेट तैयार किया गया है। फिल्म के मुहूर्त के समय ऋषभ शेट्टी के अलावा फिल्म निर्माता विजय किरागंदूर और बाकी दूसरे कलाकार और टीम मेंबर्स पहुंच सकते हैं। फिल्म की मुहूर्त पूजा के बाद फिल्म की शूटिंग अगले महीने दिसंबर से शुरू हो जाएगी।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
8 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines