साउथ सुपरस्टार सूर्या की मच अवेटेड फिल्म ‘रेट्रो’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कार्तिक सुब्बाराज के डायरेक्शन में बनी इस तमिल रोमांटिक-एक्शन गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 19.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये कलेक्शन तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा को मिलाकर सामने आया है। पहले दिन बेहतरीन रिस्पांस मिलने के बाद दर्शकों की उम्मीदें और ज्यादा बढ़ गई हैं। इस बीच ‘रेट्रो’ की ओटीटी रिलीज पर भी अपडेट आ रहा है। आइए जानते हैं कि थिएटर के बाद सूर्या की फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है?
OTT पर कब-कहां होगी रिलीज?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्या स्टारर फिल्म ‘रेट्रो’ को थिएटर के बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसे तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। हिंदी भाषा के लिए फिलहाल अपडेट सामने नहीं आया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ‘रेट्रो’ अगले महीने जून के पहले हफ्ते में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: अब अगला क्या..?’ पाक एक्टर Arslan Naseer ने इंडिया में इंस्टाग्राम बैन पर ली चुटकी
‘रेट्रो’ की स्टारकास्ट
तमिल फिल्म ‘रेट्रो’ में सुपरस्टार सूर्या के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आई हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस लंबे वक्त से बेकरार थे। इसके अलावा फिल्म में जोजू जॉर्ज और जयराम भी सहायक किरदार में नजर आए हैं, जबकि श्रिया सरन का कैमियो है। कार्तिक सुब्बाराज ने फिल्म में बड़े पैमाने पर अपील, एक्शन, विजुअल और रेट्रो शैली का इस्तेमाल किया है, जिसे क्रिटिक ने भी सराहा है।
थलपति विजय को ऑफर हुई थी फिल्म
बता दें कि फिल्म ‘रेट्रो’ काे लेकर पहले अफवाह आई थी कि ये सूर्या से पहले थलपति विजय को ऑफर की गई थी। बाद में डायरेक्टर कार्तिक सुब्बाराज ने स्पष्ट करते हुए बताया कि ‘रेट्रो’ को थलापति विजय नहीं बल्कि सुपरस्टार रजनीकांत के लिए लिखा गया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि ‘जैसी अफवाह थी लेकिन ये फिल्म थलापति विजय के लिए लिखी गई थी। इसकी स्क्रिप्ट को थलाइवा एक्टर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था। सूर्या को स्क्रिप्ट सुनाने के बाद लव स्टोरी में बदल दिया गया।’
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
7 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
10 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
11 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines