Rekha: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा हमेशा ही अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। रेखा का ट्रेडिशनल लुक लोगों को बेहद पसंद आता है और इसके लिए यूजर्स उनपर खूब प्यार भी लुटाते हैं। हाल ही में रेखा को ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में देखा गया। इस दौरान भी रेखा अपने ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं और लोगों ने उनकी खूब तारीफ की। अब आप सोच रहे होंगे कि रेखा तो अक्सर ही ट्रेडिशनल लुक में नजर आती हैं, लेकिन इस बार वो सुर्खियों में क्यों हैं? तो आइए जानते हैं…
प्रियंका चोपड़ा का वेडिंग हार
दरअसल, bollywoodbubble ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि रेखा जी ने प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग लुक से उनके भाई की शादी में उन्हीं का हार पहना। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर फोटोज भी सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि रेखा ने जो हार पहना है, वो पीसी के वेडिंग लुक जैसा ही है।
नीता अंबानी ने भी शादी में की थी शिरकत
वहीं, अब इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं। हालांकि, News24 इसकी पुष्टि ही करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। ऐसा बस सोशल मीडिया पर सुनने को मिल रहा है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में कई सेलेब्स ने लाइमलाइट चुराई। इस शादी में मशहूर बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी की वाइफ नीता अंबानी को भी देखा गया और उन्होंने भी खूब सुर्खियां बटोरी।
इंटरनेट पर फोटोज वायरल
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने नीलम उपाध्याय से शादी की है। सोशल मीडिया पर कपल की शादी के तमाम फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनपर फैंस अभी तक अपना प्यार लुटा रहे हैं। ना सिर्फ कपल की शादी बल्कि हल्दी, संगीत के फोटोज और वीडियो भी इंटरनेट पर चर्चा में हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में हैं।
फिल्म SSMB29 को लेकर चर्चा में पीसी
ना सिर्फ पीसी बल्कि जोनस परिवार भी इस शादी के लिए भारत आया हुआ है। सोशल मीडिया पर जोनस फैमिली भी खूब चर्चा में हैं और उनके भी तमाम फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा पीसी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा, एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की अपकमिंग फिल्म SSMB29 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में पीसी विलेन के रोल में नजर आने वाली हैं।
यह भी पढ़ें- दोस्त की संगीत सेरेमनी में डांस करते हुए गिरे Orry, हंसते-हंसते लोट-पोट हुए फैंस, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
56 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
2 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
4 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
4 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
15 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
19 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
22 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
23 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines