Rekha Net Worth: बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिनके पास बेशुमार दौलत है। लग्जरी कारों से लेकर लैविश बंगला और करोड़ों की नेटवर्थ वाली एक्ट्रेसेस फिल्म इंडस्ट्री पर राज करती हैं। आज हम आपको हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रेखा की नेटवर्थ के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर एक्ट्रेस के पास कितनी दौलत है?
‘महारानी’ के जैसी लाइफ जीती हैं रेखा
ये तो सभी जानते हैं कि अभिनेत्री रेखा लंबे टाइम से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन फिर वो किसी ‘महारानी’ से कम लाइफ नहीं जीती हैं। रेखा का ग्लैमरस अंदाज आज भी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है। रेखा के पास बेशुमार दौलत है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री रेखा के पास रेखा के पास 332 करोड़ रुपये की नेटवर्थ हैं।
लग्जरी कार कलेक्शन
रेखा के लाइफस्टाइल को देखकर उनकी लग्जरी लाइफ का अंदाजा लगाया जा सकता है। रेखा के पास एक से बढ़कर एक साड़ियों का कलेक्शन है। इसके अलावा उनके पास कई महंगी कारें भी हैं, जिसमें रोल्स रॉयस घोस्ट जैसी लग्जरी कार भी शामिल है। इस कार की कीमत 6.01 करोड़ रुपये है। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस के पास 1.63 करोड़ रुपये की कीमत वाली एक ऑडी ए8 कार भी है।
100 करोड़ का आलीशान बंगला
रेखा के पास एक बीएमडब्ल्यू आई7 इलेक्ट्रिक कार और 2.17 करोड़ रुपये की मोटी रकम वाली मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास भी है। इसके अलावा भी एक्ट्रेस के पास कार का कलेक्शन है। इसके अलावा अगर रिपोर्ट्स की मानें तो वो एक फिल्म के करीब 14 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास मुंबई के बांद्रा, बैंडस्टैंड इलाके में 100 करोड़ रुपये का आलीशान बंगला भी है। फिल्मों के अलावा भी रेखा के पास कई कमाई के सोर्स हैं।
कई फिल्मों में नजर आई हैं रेखा
गौरतलब है कि रेखा को बहुत दिनों से किसी फिल्म में नहीं देखा गया है। ऐसे में फैंस की भी डिमांड है कि वो किसी फिल्म में दिखे, लेकिन रेखा किसी प्रोजेक्ट में नजर आएंगी या नहीं इसको लेकर तो कुछ कहा नहीं जा सकता। हालांकि, समय-समय पर उन्हें किसी ना किसी इवेंट में जरूर देखा है। बता दें कि रेखा ने अपने करियर में उमराव जान, मिस्टर नटवरलाल, मुकद्दर का सिकंदर, खून भरी मांग, खूबसूरत, घर, इजाजत, नमक हराम, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, जीवन धारा, बहूरानी, दो अनजाने, मुझे इंसाफ चाहिए, लज्जा, जुदाई, प्यार की जीत जैसी फिल्मों में काम किया है।
यह भी पढ़ें- Mushtaq Khan का भी हुआ था अपहरण, इवेंट के लिए बुलाए गए थे एक्टर? पुलिस ने जांच की शुरू
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines