Rekha Birthday Special: बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा आज अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर हम आपको उनके आइकॉनिक किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज भी सुपरहिट हैं. आज भी इन किरदारों को रेखा के अलावा कोई और निभा नहीं सकता है. एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स से ऑडियंस को दीवाना बनाने वाली रेखा 71 की उम्र में भी यंग एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं. आज भी जब उन्हें किसी इवेंट में देखा जाता है तो वो लाइमलाइट लूट लेती हैं. चलिए रेखा के उन 5 आइकॉनिक किरदार के बारे में बात करते हैं जो एवरग्रीन हैं. आइए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?
उमराव जान
रेखा ने साल 1981 में आई ‘उमराव जान’ में एक तवायफ का रोल निभाया था. इसमें उनका नाम उमराव जान ही था. इस किरदार ने इतनी लाइमलाइट लूटी की ये आज भी लोगों का फेवरेट है. डांस और एक्टिंग के साथ-साथ रेखा ने अपने लुक्स से ऑडियंस को दीवाना बना लिया था. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: मां पर था कर्ज, बचपन में देखी आर्थिक तंगी… बॉलीवुड की वो हसीना, जिन्होंने खुद को बताया था ‘अशुद्ध’
आरती सक्सेना
साल 1988 में आई ‘खून भरी मांग’ में रेखा ने आरती सक्सेना का किरदार निभाया था. ये किरदार आज भी ऑडियंस का फेवरेट है. इसमें दिखाया गया था कि कैसे एक कमजोर महिला अपना बदला लेने के लिए लुक चेंज करती है. मूवी में आपको टाइम-टाइम पर ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. रेखा की इस फिल्म को आप जी5 पर बिंज वॉच कर सकते हैं.
मंजू दयाल
ऋषिकेश मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी ‘खूबसूरत’ मूवी में रेखा ने मंजू दयाल का किरदार बखूबी निभाया था. चुलबुली और मजाकिया अंदाज में रेखा को खूब पसंद किया गया था. साल 1980 में आई इस फिल्म में रेखा के साथ-साथ अशोक कुमार भी लीड रोल में नजर आए थे. ये आइकॉनिक फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है.
सोनिया मेहरा
साल 2003 में आई ‘कोई मिल गया’ फिल्म में रेखा ने सोनिया मेहरा का किरदार निभाया था. इस फिल्म में रेखा ऋतिक रोशन की मां बनी थी. वहीं इस किरदार को भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. ऋतिक और रेखा के साथ-साथ इस फिल्म में प्रीति जिंटा भी लीड रोल में नजर आई थीं. रेखा की ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें: 16 की उम्र में फिल्मी दुनिया में रखा कदम, कई एक्टर्स संग जुड़ा नाम; 71 की उम्र में भी सिंगल है ये एक्ट्रेस
चांदनी
रेखा की मोस्ट आइकॉनिक फिल्म ‘सिलसिला’ में उन्होंने चांदनी का किरदार निभाया था. साल 1981 में आई ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. रेखा का किरदार इतना हिट हुआ था कि हाल ही में आलिया भट्ट ने भी रेखा के इस किरदार को रिक्रिएट किया था. इस फिल्म की कास्ट की बात करें तो रेखा के साथ-साथ मूवी में जया बच्चन और अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
3 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
4 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
6 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines