Real Life Couples In Films: बॉलीवुड फिल्मों में जब तक रोमांस न हो ऑडियंस को मजा नहीं आता। चाहे एक्शन मूवी हो या फिर ड्रामा कहीं न कहीं मेकर्स रोमांस डाल ही देते हैं। वहीं, एक्टर्स भी रोमांस करते हुए सीन में जान फूंकते हैं। लेकिन जब रियल लाइफ जोड़ियां ऑन स्क्रीन इश्क लड़ाती हैं तो फैंस भी इनकी केमिस्ट्री देख दंग रह जाते हैं। कई बार आपने पर्दे पर रियल लाइफ कपल्स भी ऑन पॉइंट केमिस्ट्री देखी होगी। तो चलिए जानते हैं किस-किसको अपने रियल लाइफ पार्टनर के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करने का चांस मिला है।
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में इन दोनों ने पहली बार साथ स्क्रीन शेयर की थी। इसी फिल्म के सेट पर इनका रोमांस शुरू हुआ और फिल्म रिलीज होने से पहले न सिर्फ रणबीर और आलिया की शादी हो गई बल्कि फिल्म के प्रमोशन तक आलिया प्रेग्नेंट थीं। प्रमोशन के दौरान आलिया बेबी बंप के साथ नजर आ रही थीं। वहीं, रियल लाइफ में प्यार था तो ऑन स्क्रीन भी इनका मैजिक चल ही गया।
सैफ अली खान-करीना कपूर
सैफ अली खान और करीना कपूर की लव स्टोरी फिल्म ‘टशन’ के सेट से शुरू हुई थी। एक ही फिल्म के बाद दोनों ने अपना रिश्ता दुनिया के सामने कबूल भी कर लिया और फिर इनकी शादी हो गई। शादी के बाद भी इन दोनों ने साथ फिल्म में काम करने का मौका नहीं छोड़ा और फिल्म ‘कुर्बान’ में इनकी केमिस्ट्री के चर्चे पूरे देश में हुए।
अजय देवगन-काजोल
अजय और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की आइकोनिक जोड़ी है। जब भी ये दोनों रील लाइफ में साथ दिखते हैं तो इनकी रियल लाइफ केमिस्ट्री की झलक भी दिख ही जाती है। इन दोनों ने शादी के बाद ‘ताण्हाजी’, ‘यू मी और हम’ और ‘वी आर फैमिली’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। हर बार इनका रोमांस देख फैंस भी इनके दीवाने हो गए।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: Vishal Pandey ने ‘भाभी 2’ पर फिर किया कमेंट, एक और भद्दा वीडियो वायरल
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय
‘कुछ न कहो’, ‘धूम 2’ और ‘गुरु’ में तो ऐश्वर्या और अभिषेक का रोमांस सभी ने देखा है। ये दोनों हर किरादर में बेहतरीन लगते हैं, लेकिन जब इनकी शादी हुई और उसके बाद जब ये स्क्रीन पर साथ दिखे तो एक अलग ही ऑरा क्रीट हो गया। फिल्म ‘रावण’ और ‘सरकार राज’ में तो इनकी केमिस्ट्री ने आग ही लगा दी थी।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines