Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Date: ‘थामा’ फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग कर ऑडियंस को अपना दीवाना बनाने वालीं रश्मिका मंदाना एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. इस बार रश्मिका विजय देवरकोंडा से शादी को लेकर चर्चाओं में छाई हुई हैं. कुछ दिन पहले खबर आई थी कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा ने सीक्रेट सगाई कर ली है. अब दोनों की शादी की तारीक भी सामने आ गई है. हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप पर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. वहीं अब दोनों की शादी की खबरें जोरों-शोरों पर वायरल हो रही हैं. चलिए आपको भी बताते हैं खबरों के मुताबिक दोनों कहां और किस दिन शादी के बंधन में बंधने वाले हैं?
कब और कहां होगी शादी?
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी 2026 को अपने परिवार और करीबियों की मौजूदगी में शादी करने जा रहे हैं. रश्मिका और विजय अपनी शादी राजस्थान के उदयपुर में करने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय के करीबी ने उनके वेडिंग प्लान के बारे में बताया है. वहीं दोनों साउथ और इंडियन दोनों वेडिंग करने का प्लान बना रहे हैं. अब इस खबर से रश्मिका और विजय के फैंस तो खुशी से झूम उठे हैं.
यह भी पढ़ें: 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस, 4 फिल्मों से कमाए 1275 करोड़, जबकि एक फ्लॉप तो एक रही एवरेज
सगाई कर चुके कपल
बता दें अभी कुछ दिनों पहले खबरें आई थी कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए एक-दूसरे से शादी कर ली है. इसके बाद कई बार रश्मिका को एंगेजेंट रिंग पहने भी देखा गया है. हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी हुई है. रश्मिका और विजय दोनों में से ही किसी ने भी सगाई और शादी को लेकर कोई बात नहीं की है. लेकिन आउटिंग और ट्रिप्स पर दोनों कई बार साथ में दिख चुके हैं.
यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna और Vijay Devarakonda ने गुपचुप रचाई सगाई? शादी की तारीख भी आई सामने
कब हुई थी पहली मुलाकात?
रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा की पहली मुलाकात साल 2018 में ‘गीता गोविंदम’ फिल्म के सेट पर हुई थी. इसके बाद दोनों ‘डियर कॉमरेड’ फिल्म में भी साथ नजर आए थे. दोनों ही फिल्मों में ऑडियंस ने उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया था. ऑन-स्क्रीन हिट केमिस्ट्री के बाद दोनों की ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री भी धीरे-धीरे दिखने लगी. बता दें रश्मिका ने साल 2017 में कन्नड़ एक्टर रक्षित शेट्टी के साथ सगाई कर ली थी. लेकिन साल 2018 में दोनों की सगाई टूट गई थी और दोनों अलग भी हो गए थे.
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines