Rashmika Mandanna: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। रश्मिका सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैंस को अपडेट करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस के साथ एक ऐसी घटना हुई, जिसमें वो मौत से बाल-बाल बची है। बता दें कि इसकी जानकारी रश्मिका ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी है। वहीं, एक्ट्रेस की पोस्ट से फैंस भी चिंता में आ गए, लेकिन परेशानी की कोई बात नहीं है और एक्ट्रेस एकदम सेफ है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
Rashmika Mandanna
रश्मिका मंदाना ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में रश्मिका एक्ट्रेस श्रद्धा दास के साथ नजर आ रही है। साथ ही उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा है कि और ये बस सिर्फ एक जानकारी कि इस तरह से हम मौत से बचे हैं। जैसे ही रश्मिका का ये पोस्ट सामने आया तो वायरल हो गया। फैंस को एक्ट्रेस की चिंता होने लगी, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है और रश्मिका एकदम ठीक हैं।
30 मिनट बाद ही वापस मुंबई आई फ्लाइट
रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि जिस फ्लाइट से रश्मिका ट्रैवल कर रही थी उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। खबर है कि इस फ्लाइट ने मुंबई से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते 30 मिनट बाद ही इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी और फ्लाइट वापस मुंबई आ गई। हालांकि गमीनत ये रही कि इस घटना में किसी को भी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है और सभी सेफ हैं। फैंस इस खबर को सुनकर परेशान हो गए थे, लेकिन एक्ट्रेस सहित फ्लाइट में यात्रा कर रहे सभी पैसेंजर्स एकदम ठीक है।
रश्मिका का वर्कफ्रंट
इसके साथ ही अगर रश्मिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया और जमकर नोट लूटे। वहीं, अब एक्ट्रेस अपनी फिल्म की सक्सेस को खूब एंजॉय कर रही है। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा इन दिनों एनिमल एक्ट्रेस ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग में भी बिजी है। इस फिल्म में रश्मिका फिर से ‘श्रीवल्ली’ के रोल में नजर आने वाली है। बता दें कि बतौर लीड एक्टर फिल्म में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हैं और फैंस को इस फिल्म का बेहद बेकरारी से इंतजार है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास पाइपलाइन में कई और भी फिल्में मौजूद है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
3 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
7 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
10 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
11 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines