Rapper Emiway Bantai Death Threat: ‘गली का कुत्ता’, ‘रिंग रिंग’ और ‘जमैका टू इंडिया’ जैसे रैप सॉन्ग से नाम कमाने वाले मशहूर रैपर एमिवे बंटाई उर्फ मुहम्मद बिलाल शेख उस वक्त अचानक चर्चा में आ गए थे, जब उन्हें मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। अब धमकी और जबरन वसूली की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने असम से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अरुलव रमेश कुमार अलोही के रूप में की गई है, जिसकी उम्र 18 साल बताई जाती है। बताया जाता है कि अरुलव रमेश कुमार कॉमर्स के सेकंड ईयर का छात्र है।
1 करोड़ रुपये की मांग की थी
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, असम के रहने वाले अरुलव रमेश कुमार अलोही पर आरोप है कि उसने रैपर एमिवे बंटाई के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। यही नहीं उसके द्वारा रैपर से 1 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इस मामले में पिछले महीने 27 मई को नवी मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
यह भी पढ़ें: ‘कभी-कभी समझा करो…’, क्या Arbaaz Khan ने कंफर्म की वाइफ Sshura Khan की प्रेग्नेंसी?
पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान
डिजिटल ट्रैकिंग के आधार पर नवी मुंबई ने संयुक्त अभियान चलाया और आरोपी को असम से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, असम के अरुलव रमेश कुमार अलोही ने रैपर एमिवे बंटाई से 1 करोड़ रुपये की मांग करते हुए धमकी वाला मैसेज भेजा था। यह काम उसने गैंगस्टर गोल्ड बराड़ से जुड़े होने के बहाने किया था।
क्यों भेजी गई थी धमकी?
दरअसल, रैपर एमिवे बंटाई ने दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तीसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ‘ट्रिब्यूट टू सिद्धू मूसेवाला’ नाम से एक सॉन्ग रिलीज किया था। जिस दिन यह गाना रिलीज हुआ था, उसके ठीक अगले दिन रैपर को जान से मारने की धमकी वाला मैसेज आया था। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी को सोशल मीडिया पर किसी ने मैसेज भेजने के लिए प्रेरित किया था। आरोपी के मोबाइल से मैसेज भी डिलीट हो चुके हैं। फिलहाल आगे की जांच जारी है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
7 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
8 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
10 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
11 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
13 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
13 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
14 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines