Bigg Boss OTT 3 Contestant Ranvir Shorey: हाल ही में अर्चना पूरन सिंह ने अपने यूट्यूब व्लॉग पर एक खास एपिसोड को शूट किया, जिसमें उनके साथ उनके दोस्त और सह-कलाकार रणवीर शौरी, विनय पाठक और उनके पति परमीत सेठी शामिल थे। ये मजेदार व्लॉग मुंबई की कुछ फेमस जगहौं जैसे पृथ्वी कैफे और जुहू बीच पर शूट किया गया। लेकिन इस व्लॉग के दौरान सबसे दिलचस्प और इमोशनल बात थी जब रणवीर शौरी ने अपने संघर्षपूर्ण दिनों के बारे में खुलकर बातें कीं। चलिए आपको बताते हैं रणवीर ने इस दौरान क्या कुछ कहा?
रणवीर ने किया संघर्ष के दिनों को याद
रणवीर ने इस दौरान शेयर किया कि उनका संघर्ष कभी भी रोटी की कमी का नहीं था, बल्कि असली चुनौती ये थी कि उनके पास अपना घर नहीं था। रणवीर ने बताया, ‘हमारे पास कभी भी खाने की कमी नहीं थी, लेकिन असली समस्या ये थी कि हमें अपना घर नहीं मिल रहा था। मेरे पिताजी ने फिल्म बनाने के लिए अपना घर बेच दिया था, और फिर हम किराए के घर में रहने लगे। हालांकि, खाने की कोई समस्या नहीं थी, हम किराए के घर में रहकर भी अच्छे से मटन खा रहे थे।’
विनय पाठक ने भी स्ट्रगल पर की बात
विनय पाठक ने भी अपने संघर्ष के दिनों को साझा किया और कहा, ‘ऐसे दिन थे जब पैसे नहीं होते थे, लेकिन कभी ये नहीं हुआ कि तीन दिन तक हम कुछ नहीं खा सके। हमेशा कोई न कोई रास्ता निकल ही आता था जिससे पेट भर जाता था।’
लेकिन बातचीत का मिजाज हल्का और मजेदार तब हो गया जब अर्चना ने विनय को मजाक में रोजाना 500 रुपये की शूटिंग फीस देने की पेशकश की, जिस पर रणवीर जोर से हंसे। विनय ने जवाब देते हुए कहा, ‘हमने बहुत मजा किया, लेकिन मुझे एक स्क्रिप्ट चाहिए, ताकि हम सभी मिलकर काम कर सकें।’
अर्चना ने विनय-रणवीर के साथ की मस्ती
अर्चना ने तुरंत इस मजेदार बात पर सहमति जताते हुए परमीत सेठी से कहा कि वो जल्द ही रणवीर और विनय के लिए एक स्क्रिप्ट लिखें। इसके बाद जुहू बीच पर ये दिन खत्म हुआ, जब रणवीर ने ट्रम्पोलिन पर कूदते हुए अर्चना को ‘आंटी’ और परमीत को ‘अंकल’ कहकर एक मजेदार वीडियो बनाया।
यह भी पढ़ें: Netflix की इस वेब सीरीज में कूट-कूट कर भरा ड्रामा-सस्पेंस, ये 5 कारण Dabba Cartel देखने पर करेंगे मजबूर
संबंधित खबरें
कंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
14 mins agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
2 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
3 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
3 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
5 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
6 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
6 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
6 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
7 hrs agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines