बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। दूसरी तरफ वह आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म के चलते इन दिनों एक्टर ने अपना पूरा लुक बदला हुआ है। इस बीच नया अपडेट है कि रणवीर सिंह जल्द ही ‘जॉम्बी’ की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। ये एक फिल्म होगी जिसे रणवीर के होम प्रोडक्शन मां कसम के तहत बनाया जाएगा। इस फिल्म को जय मेहता डायरेक्ट करेंगे। बताया जाता है कि रणवीर सिंह ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।
स्क्रिप्ट पर चल रहा काम
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह इस साल के आखिरी तक फिल्म ‘जॉम्बी’ की स्क्रिप्ट को फाइनल कर लेंगे। पिंकविला से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि ‘रणवीर सिंह अपने बैनर मां कसम के तहत जॉम्बी फिल्म का निर्माण करेंगे। यह फिल्म अभी विकास के चरण में है, जिसे जय मेहता की स्क्रिप्ट पूरा करने के बाद ही फ्लोर पर उतारने या नहीं उतारने का फैसला लिया जाएगा। फिलहाल रणवीर स्क्रिप्ट में अपने इनपुट के साथ योगदान दे रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस साल के आखिरी तक स्क्रिप्ट पूरा हो जाए।’
‘डॉन 3’ के बाद शुरू हो सकती है फिल्म
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि अगर सारी चीजें प्लानिंग के हिसाब से होती हैं तो फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ के बाद रणवीर सिंह जय मेहता के साथ फिल्म ‘जॉम्बी’ पर काम शुरू कर सकते हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। इस बात की पुष्टि भी नहीं की गई है कि ये फिल्म फ्लोर पर कब उतरेगी?
यह भी पढ़ें: हफ्ता वसूली’ के बाद ‘फर्स्ट कॉपी’ लेकर आए मुनव्वर फारूकी, जानें कब-कहां होगी स्ट्रीम?
‘डॉन 3’ और ‘धुरंधर’ पर क्या है अपडेट?
बता दें कि फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ की शूटिंग इसी साल अक्टूबर 2025 से शुरू हो सकती है। हालांकि कथित तौर पर तभी मुमकिन है, जब रणवीर सिंह अपने मौजूदा वर्क कमिटमेंट्स को पूरा कर लेंगे। दूसरी तरफ आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग इसी साल मई तक खत्म हो सकती है। फिल्म में रणवीर के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी हैं।
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
4 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 hr agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 hr agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
3 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
3 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
14 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
18 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
21 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
22 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines