Sara Arjun And Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पिता बनने के साथ-साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी इस वक्त लाइमलाइट में बने हुए हैं। बीते दिनों खबर आई कि एक्टर ‘डॉन 3’ के अलावा डायरेक्टर आदित्य धर की एक फिल्म कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी नजर आएंगे। हालांकि फिल्म पर जो नया अपडेट है, उसने फैंस को शॉक्ड कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट सारा अर्जुन को फाइनल किया गया है, जो सिर्फ 19 साल की हैं। दोनों के ऑनस्क्रीन रोमांस की बात सुनकर फैंस न सिर्फ हैरान हैं बल्कि मेकर्स पर अपना गुस्सा भी निकाल रहे हैं। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड की ये नई सारा अर्जुन कौन हैं?
ऐश्वर्या राय के बचपन का निभा चुकीं किरदार
सारा अर्जुन मुंबई की रहने वाली हैं, जिनका जन्म साल 2005 में हुआ था। सिर्फ 6 साल की उम्र से सारा ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। साल 2011 में उनकी पहली फिल्म 404 रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ डेब्यू टिस्का चोपड़ा और सतीश कौशिक भी नजर आए थे। वैसे तो सारा अर्जुन साउथ की फिल्मों में नजर आती हैं लेकिन उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है।
Ranveer Singh to romance 19 year old Sara Arjun in Aditya Dhar film
byu/Rast987 inBollyBlindsNGossip
बता दें कि सारा अर्जुन ने इमरान हाशमी की हॉरर फिल्म ‘एक थी डायन’ में काम किया है। इसके अलावा उन्हें सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ में स्कूल गर्ल का अभिनय करते हुए दिखा जा चुका है। सारा अर्जुन को पॉपुलैरिटी ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘PS2’ से मिली। इस फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या के बचपन के किरदार नंदिनी का रोल प्ले किया था। यही नहीं छोटी सी उम्र में सारा ऐश्वर्या और इरफान खान की फिल्म ‘जज्बा’ समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: Ranveer Singh ‘शक्तिमान’ के लिए क्यों परफेक्ट नहीं? मुकेश खन्ना ने पहली बार बताई वजह
रणवीर सिंह की एक्ट्रेस बनेंगी सारा?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यामी गौतम के पति और डायरेक्टर आदित्य धर की नई फिल्म का नाम सामने नहीं आया है लेकिन ऐसी चर्चा है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट सारा अर्जुन को लव इंटरेस्ट के तौर पर कास्ट किया गया है। जहां रणवीर 39 साल के हैं, तो वहीं सारा सिर्फ 19 साल की हैं। दोनों के बीच में उम्र का इतना फासला देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने मेकर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। रेडिट के बॉली ब्लाइंड्स एंड गॉसिप ग्रुप पर आई इस जानकारी के बाद यूजर्स अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
इस बीच एक रेडिट यूजर ने लिखा, ‘जब बैंड बाजा बारात रिलीज हुई तब सारा अर्जुन सिर्फ 5 साल की थीं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ’39 की उम्र में 19 साल की लड़की से रोमांस??? क्या उन्हें ये ठीक लग रहा है।’ वही कुछ यूजर्स ने मेकर्स की च्वाइस पर सवाल उठाया। साथ ही रणवीर सिंह को ट्रोल न करने की गुजारिश की। बता दें कि फिलहाल मेकर्स की तरफ से अभी तक सारा अर्जुन को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
9 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
14 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
15 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
16 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines