Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ मजबूत बना रखी है और जमकर कलेक्शन करने में लगी हुई है. हर कोई इस फिल्म की तारीफ भी कर रहा है. इस बीच अब फिल्म ने विदेश में भी अपना जलवा दिखा दिया है. इस फिल्म से रणवीर सिंह ने शाहरुख और प्रभास जैसे स्टार्स को भी पछाड़ दिया है.
फिल्म ‘धुरंधर’ का ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दरअसल, फिल्म ‘धुरंधर’ ने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिससे शाहरुख और प्रभास का रिकॉर्ड भी टूट गया है. फिल्म के मेकर्स के अनुसार, इसके ओवरसीज कलेक्शन के आंकड़ों की मानें तो इसने 10 दिन में 120 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का ओवरसीजन ग्रॉस कलेक्शन किया है यानी फिल्म ने 13 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा की कमाई की है.
10 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन
रणवीर सिंह की ये फिल्म 6वीं ऐसी फिल्म है, जिसने 10 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इसके पहले भी रणवीर की पांच फिल्में ओवरसीज कलेक्शन में 10 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर चुकी है. इसमें रणवीर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, ‘सिंबा’, ‘गली बॉय’, ‘पद्मावत’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
शाहरुख और प्रभास को भी छोड़ा पीछे
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को अमेरिका का पावर स्टार कहा जाता है. इसके अलावा ये भी माना जाता है कि वहां पर कोई उनकी बराबरी नहीं कर सकता. यहां पर शाहरुख खान की 13 फिल्मों ने 3 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया है. किंग खान के बाद रणवीर सिंह के नाम ये रिकॉर्ड है, जिनकी 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाया है.
रणवीर से पीछे हैं शाहरुख
इसके अलावा अगर प्रभास, रजनीकांत, आमिर खान, सलमान खान, विजय, अल्लू अर्जुन, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार जैसे स्टार्स की बात करें तो नॉर्थ अमेरिका में वो भी रणवीर से पीछे हैं. इतना ही नहीं बल्कि नॉर्थ अमेरिका में एक रिकॉर्ड ऐसा भी है जिसमें शाहरुख, रणवीर से पीछे हैं, जो 5 मिलियन डॉलर कलेक्शन का है.
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ छठी फिल्म
बता दें कि बॉक्स ऑफिस के इस क्लब में शाहरुख खान की पांच फिल्में हैं और प्रभास की चार और बाकी स्टार्स की इससे भी कम, लेकिन रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ छठी फिल्म है, जिसने नॉर्थ अमेरिका में 5 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कलेक्शन किया है.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar से क्यों जुड़ा Rahul Gandhi का नाम, इंटरनेट पर ये कैसी चर्चा?
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines