रणवीर अल्लाहबादिया ने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ कंट्रोवर्सी के बाद काम पर वापसी कर ली है। सोशल मीडिया पर भी रणवीर अल्लाहबादिया फिर से एक्टिव हो चुके हैं। अब वो पहले से ज्यादा सतर्क होकर पोस्ट शेयर करते हैं। इसी बीच अब उन्होंने फैंस से जुड़ने के लिए इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा सेशन रखा था। इन क्वेश्चन-आंसर राउंड में उन्होंने कई बड़े खुलासे किए हैं। रणवीर ने इस दौरन आशीष चंचलानी, समय रैना और अपूर्वा मखीजा का भी सपोर्ट किया।
रणवीर अल्लाहबादिया से सोशल मीडिया यूजर ने किया सवाल
फैंस ने रणवीर अल्लाहबादिया से कई मुश्किल सवाल किए और उन्होंने ईमानदारी से सभी जवाब भी दिए। आपको बता दें, पिछले 2 महीने से रणवीर अल्लाहबादिया ने कई मुश्किलों का सामना किया है। ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में उनके एक बयान ने उन्हें न सिर्फ बुरी तरह से ट्रोल करवाया बल्कि उनका काम भी ठप हो गया था। उसके ऊपर उन्हें और उनके परिवार को जिस जिल्लत और धमकियों का सामना करना पड़ा वो अलग।
2 महीने में क्या था सबसे डरावना ख्याल?
ऐसे में अब एक शख्स ने रणवीर अल्लाहबादिया से इस खास सेशन के दौरान एक गंभीर सवाल कर लिया। रणवीर अल्लाहबादिया से एक यूजर ने पूछा- ‘पिछले 2 महीने में आपका सबसे डरावना ख्याल क्या था?’ इस सवाल पर रणवीर अल्लाहबादिया ने कहा, ‘यही कि मैंने अपनी गलती की वजह से अपने टीम मेंबर्स के परिवारों को निराश किया। लोगों को समझ नहीं आ रहा कि कितनी नौकरियां दांव पर लग गई थीं। तुरंत मेरा करियर खत्म कर दिया और 300 से ज्यादा लोगों का भी।’
Ranveer Allahbadia
यह भी पढ़ें: Jaat 2 का हुआ ऐलान, नए मिशन पर Sunny Deol
अभी भी ठीक नहीं हैं रणवीर अल्लाहबादिया?
रणवीर अल्लाहबादिया ने आगे कहा, ‘ह्यूमन नेचर के बारे में बहुत गहराई से सीखा। भीड़ को लोगों को गिरते हुए देखना अच्छा लगता है। लेकिन हम आगे बढ़ते रहेंगे। मैं अभी भी 100% ठीक नहीं हूं। मुझे इसे अपना सब कुछ देना होगा क्योंकि कई लोगों की आजीविका मेरे काम पर डिपेंड करती है। हंबल रहो, हंगरी रहो।’
संबंधित खबरें
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
1 hr ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
1 hr agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
3 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
3 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
4 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
7 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
8 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
9 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
10 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines