हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ranveer Allahbadia पर कसा शिकंजा, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने उठाया ये बड़ा कदम

Ranveer Allahbadia Controversy: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संबंधित अधिकारी इस तरह की वीडियो को स्ट्रीमिंग करने से रोकना सुनिश्चित करें। अधिकारी ये देखें की कोई किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री अपलोड न करे।

विज्ञापन

Ranveer Allahbadia Controversy: माता-पिता और सेक्स संबंधी टिप्पणियों पर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। उन पर केंद्र सरकार शिकंजा कसती जा रही है। रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद उठे विवाद के बाद मंगलवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर अपनी रिपोर्ट में बताएंगी कि उन्होंने इस बारे में क्या ठोस कदम उठाया? जिससे कि आगे कोई इस तरह की टिप्पणी न करे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने सख्त दिशानिर्देश जारी कर वह वीडियो जिसमें रणवीर आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं को तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से हटाने का निर्देश दिया।

कोई किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर न कर सके इस तरह की अश्लील सामग्री अपलोड 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संबंधित अधिकारी इस तरह की वीडियोज को स्ट्रीमिंग करने से रोकना सुनिश्चित करें और ये देखें की कोई किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस तरह की अश्लील सामग्री अपलोड न करे। बता दें इससे पहले सोमवार को एनसीडब्ल्यू ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस बारे में शिकायत की थी। आयोग ने केंद्रीय मंत्री से विभिन्न ओवर-द-टॉप (ओटीटी) प्लेटफार्मों और सोशल-मीडिया स्ट्रीमिंग साइटों पर अश्लील सामग्री के बढ़ते प्रचलन के संबंध में गंभीर चिंता जातते हुए इन्हें हटाने के लिए ठोस कार्रवाई करने का आग्रह किया था।

विज्ञापन

मुंबई पुलिस का एक्शन, रणबीर ने मांगी माफी

बता दें रणवीर इलाहाबादिया ने स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आज इस मामले में मुंबई पुलिस ने एक्शन लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। वहीं, इस बीच रणवीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह अपनी टिप्पणी पर लोगों से माफी मांगते दिखे।

ये भी पढ़ें: India’s Got Latent का एपिसोड यूट्यूब से डिलीट, Ranveer Allahbadia पर क्या हो सकता है कानून का अगला एक्शन?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola