Randeep Hooda Wife Lin Laishram Birthday: अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हाल ही में अपनी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम (Lin Laishram) संग शादी की है। आए दिन सोशल मीडिया पर न्यूली वेड कपल के वीडियो सामने आ रहे हैं, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहे हैं।
आज लिन लैशराम अपना जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर उनके पति रणदीप हुड्डा ने उन्हें बेहद खास अंदाज में बर्थडे की शुभकामनाएं दी है।
यह भी पढ़ें- ये है उस ‘अटल’ कवि की कहानी जिसने रचा हमारे देश का इतिहास, देखें Pankaj Tripathi की फिल्म का टीजर
रणदीप हुड्डा ने शेयर किया पोस्ट
रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें कपल की बेहद खूबसूरत फोटोज हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए रणदीप ने अपने कैप्शन में लिखा कि शुक्र है कि भागना नहीं पड़ा, हाईवे से इस रास्ते तक, हम एक लंबा सफर तय कर चुके हैं.. जन्मदिन मुबारक हो श्रीमती, तब नहीं पता था कि जिंदगी इतनी बदल जाएगी और वह भी बेहतरी के लिए। मैं बस आपका आभारी हूं कि आप मेरे जीवन में हैं और इसे वह स्थिरता और शांति दे रहे हैं जिसकी उन्हें जरूरत थी। @linlaishram तुम्हें हमेशा प्यार करता हूं।
यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
वहीं, अब इस पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि बेहद सुंदर। दूसरे यूजर ने लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो डियर @linlaishram, तीसरे यूजर ने लिखा कि आप दोनों साथ में बहुत सुंदर लगते हैं। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर एक्टर के पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि रणदीप और लिन ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर रीति-रिवाज से इम्फाल में शादी रचाई थी।
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की जोड़ी कमाल की
कपल की शादी की फोटोज ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी। साथ ही फैंस को कपल की शादी की फोटोज बेहद पसंद आई। बता दें कि लिन लैशराम एक मॉडल, एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन हैं, जिनसे अभिनेता रणदीप हुड्डा ने शादी की है। दोनों की जोड़ी साथ में बेहद सुंदर लगती है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
15 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
15 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines