बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्म ‘जाट’ पिछले हफ्ते ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसमें वह सनी देओल के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए हैं। इस फिल्म में रणदीप ने निगेटिव किरदार प्ले किया है। इससे पहले उन्होंने अपने करियर में एक से एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। ‘सरबजीत’ और ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ ये दोनों ऐसी फिल्में हैं, जिनके लिए एक्टर ने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया था और अपने नए लुक से फैंस को हैरान कर दिया था। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में रणदीप हुड्डा ने बताया कि उन्होंने फिल्म ‘सरबजीत’ के लिए सिर्फ 28 दिन में 18 किलो वजन कम किया था।
रणदीप हुड्डा ने कैसे घटाया था वजन?
रणदीप हुड्डा हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में शामिल हुए। इस दौरान एक्टर से जब पूछा गया कि उन्होंने फिल्म ‘सरबजीत’ के लिए सिर्फ 28 दिन में 18 किलो वजन घटा लिया था? इस पर एक्टर ने कहा, ‘हां’ जब उनसे पूछा गया कैसे? रणदीप ने कहा, ‘मेकर्स को पहले सरबजीत का पहलवानी वाला सीन शूट करना था। उन्हें मुझे एकदम से इसके बारे में बताया। सरबजीत को 18 साल तक अंधेरी कोठरी में रखा गया था जहां उन्हें एक सूखी रोटी मिलती थी। तभी मैंने सोच लिया था कि मैं वजन कम करूंगा।’
रणदीप हुड्डा से पूछा गया कि इतना ज्यादा वजन घटाने से शरीर पर असर पड़ता है? इस पर उन्होंने कहा, ‘शरीर पर बहुत असर पड़ता है। हालांकि ये बहुत क्विक था और खत्म हो गया लेकिन स्वातंत्र्यवीर सावरकर में मेरे लिए और मुश्किल था क्योंकि मैं डेढ़ साल तक अंडर वेट रहा था।’ उन्होंने बताया कि बॉडी में मेल न्यूट्रिशन की वजह से इंसान पतला होता है। मैंने खुद को उसमें डाला। उससे बॉडी को फर्क पड़ता है।
यह भी पढ़ें: तेजस्वी संग शादी की खबरों पर करण कुंद्रा क्यों हुए खफा? बोले- अब थोड़ा ज्यादा हो रहा..
कैसे कम कर सकते हैं वजन
रणदीप हुड्डा से जब कहा गया कि बहुत से लोग उनसे जानना चाहते हैं कि वह वजन कम कैसे कर सकते हैं? इस पर एक्टर ने कहा, ‘हमारे हिंदू धर्म में व्रत है। मुझे लगता है कि व्रत रखना चाहिए। ये आपके शरीर के लिए मददगार होगा क्योंकि आप अपने पेट को आराम दे रहे हो। आप खाना खाते वक्त आलसी हो जाते हो। नहीं खाने के दौरान ज्यादा एक्टिव रहते हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘व्रत में कुछ खाओ नहीं बस पानी पीना चाहिए, ब्लैक कॉफी, ग्रीन टी पीएं।’ आप जितना लंबा व्रत रखेंगे वो आपके लिए मददगार होगा। ये आपकी हेल्थ और लुक्स दोनों के लिए अच्छा है।
संबंधित खबरें
बिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 hr agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
19 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
21 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
22 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
22 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines