Randeep Hooda Net Worth: रणदीप हुड्डा एक ऐसे स्टार है, जिन्होंने बेहद ही कम फिल्मों से अपनी इंडस्ट्री से लेकर अपने फैंस के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। 31 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके रणदीप हुड्डा ने अपने दमदार अभिनय से सभी को मंत्रमुग्ध कर रखा है। सोमवार (20 अगस्त) को एक्टर ने अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) का नाम उन अभिनेताओं की लिस्ट में आता है, जिनका इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं था। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने दम पर कदम रखा और अपने अभिनय के दम पर अपना नाम बनाया।
हालांकि, इस सफर को तैय करने के लिए रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) को काफी परेशानियों और संघर्ष का सामान भी करना पड़ा। बताया जाता है कि एक्टर वेटर का काम करने से लेकर टैक्सी चलाने तक और गाड़ियां धोने तक का काम किया है और आज इस मेहनत का फल पाते हुए वो मुंबई के सबसे लग्जरी अपार्टमेंट में रहते हैं।
यह भी पढ़ें: Chandrayaan-3 मिशन का इस एक्टर ने उड़ाया मजाक, सोशल मीडिया यूजर्स ने लताड़ा; बोले – इलाज कराओ…
एक्टर को डॉक्टर बनाना चाहता था परिवार
रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) का जन्म 20 अगस्त 1976 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था। उनके घर वाले हमेशा से उनको एक डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘मानसून वेडिंग’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई फिल्में दी, जिनमें से कुछ हिट हुईं तो कुछ फ्लॉप, लेकिन हर फिल्म में एक्टर के किरदारों और अभिनय को खूब पसंद किया गया।
बने वेटर फिर धोईं गाड़ियां, अब है करोड़ों के मालिक
बता दें कि इस मुकाम तक पहुंचे के लिए रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) को काफी कुछ सहना पड़ा है। अपने परिवरा के कहने पर एक्टर आस्ट्रेलिया चले गए जहां उनको अपना घर चलाना काफी मुश्किल हो गया था, जिसको लेकर कभी उनको वेटर का काम करना पड़ा, तो कभी गाड़ियां धोनी पड़ी तो कभी टैक्सी चला कर अपना गुजारा करना पड़ा।
आज एक्टर करीबन 80 करोड़ रुपये के मालिक हैं। बता दें कि एक्टर इन दिनों अपनी अपकिंग फिल्म ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ (Swatantryaveer Savarkar) को लेकर सुर्खियों में बने हैं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines