Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani: इन दिनों रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। फैंस को इस फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतजार है।
वहीं, करण जौहर इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर वापसी कर रहे हैं। इस बीच अब करण के जन्मदिन के मौकर पर फिल्म का पहला लुक जारी किया गया है।
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का पहला लुक आउट
दरअसल, आज करण जौहर का जन्मदिन है और इस खास मौके पर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के पहले लुक का जारी किया गया है। बता दें कि इस फिल्म के पहले लुक को धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani
वहीं फिल्म के पहले लुक में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के स्टाइलिश लुक में दिख रहे हैं। इसके साथ ही फैंस में अब इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।
‘रानी’ के साथ दिलों को धड़काने आ रहा है ‘यारों का यार’
इसके साथ ही फिल्म से रणवीर के पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि- ‘यारों के यार, हर अवतार में शानदार और इस प्रेम कहानी का दिलदार, रॉकी से मिलें।
वहीं, इस फिल्म से आलिया के लुक को जारी करते हुए लिखा गया है कि- ‘दिलों को धड़काने आ रही है वो- द रानी ऑफ दिस प्रेम कहानी’।
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani
फिल्म का पहला पोस्टर जारी
इसके साथ ही फिल्म का पहला पोस्टर जारी करते हुए लिखा गया है कि- ‘मिलिए धर्मा सिनेमा की सबसे नई जोड़ी- रॉकी और रानी से, इन दोनों की प्रेम कहानी है अधूरी उनके परिवार के बिना, देखते रहिए और उनके परिवार से मिलिए।
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को करण जौहर ने निर्देशित किया है। वहीं ये फिल्म 28, जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के साथ धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं, इस फिल्म से कई टीवी एक्टर्स डेब्यू भी करने जा रहे हैं। इसके साथ ही अब फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार हैं।
संबंधित खबरें
अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 mins ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
2 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
22 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
23 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines