Ranbir Kapoor Animal Hua Main Song: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Madana) की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) का गाना ‘हुआ मैं’ (Hua Main) रिलीज हो चुका है, जिसको फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इसी बीच कुछ दर्शकों को इस गाने को सुनने के बाद पिछले साल 2022 में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की फिल्म ‘फ्रेडी’ (Freddy) के गाने ‘काला जादू’ (Kaala Jaadu) की याद दिला रहा है।
खास बात ये है कि इन दोनों ही गानों को प्रीतम चक्रवर्ती ने कंपोज किया है और दोनों की गानों को दर्शकों ने पसंद किया है, लेकिन लोगों को जो बात हैरान कर रही है वो ये है कि दोनों गानें एक दूसरे से काफी मेल खा रहा है। हाल में एक बड़े मीडिया हाउस से बात करते हुए फिल्म इंडस्ट्री के एक सिनियर म्यूजिक कोऑर्डिनेटर ने बात करते हुए बताया कि ‘मैं ये बात मानता हूं कि ‘काला जादू’ और ‘हुआ मैं’ की धुन और ऑर्केस्ट्रेशन बहुत समान हैं’।
यह भी पढ़ें: ‘कमाई का 50 करोड़ तो दे…’, The Kashmir Flies के मेकर्स पर अब क्यों भड़कीं Asha Parekh?
क्या ‘काला जादू’ से ली गई ‘हुआ मैं’ की धून?
सिनियर म्यूजिक कोऑर्डिनेटर आगे बात करते हुए बताया कि ‘लेकिन फिर ये भी एक बात है कि ज्यादातर सिंगर अपने पुराने गानों क धून को रिसाइकल करते हैं और नए गाने लिखते हैं। दोनों गाने प्रीतम ने कंपोज किए हैं और मुझे लगता है कि उन्हें अपनी रचना का नमूना लेने की स्वतंत्रता है’। वहीं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Madana) के इस रोमांटिक गाने ‘हुआ मैं’ को राघव चैतन्य और प्रीतम ने गाया है।
इस दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर की Animal
वहीं, संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। बता दें कि इसी साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म का दमदार टीजर रिलीज हुआ था, जिसको दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। टीजर में एक बाप-बेटे के बीच के रिश्तों की झलक दिखाई गई थी, जो आगे चलकर और भी गहरा हो जाता है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
8 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines