Animal Deleted Scene Viral: शुक्रवार, 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) धमाल मचाने में लगी है। 63 करोड़ की बंपर ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने दो दिनों के अंदर 100 करोड़ का आंकड़ा और तीन दिनों में 200 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म एक से दो दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है। फिल्म की कहानी बाप-बेटे के बीच प्यार पर आधारित है। इसके साथ ही फिल्म में सेंसर बोर्ड की ओर से फिल्म को एडल्ट रेटिंग दी गई थी।
फिल्म को A सर्टिफिकेट देकर पास किया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म से कुछ सीन्स को डिटील भी किया गया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में रणबीर कपूर का खूंखार लुक किसी के भी रोंगटे खड़े कर दे। फिल्म के इस डिलीट सीन ने वायरल होते हैं सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है।
क्या ही Animal के डिलीट सीन में?
वायरल वीडियो में रणबीर एक प्लेन में नजर आ रहे हैं, जिनकी आंख पर चोट लगी है और वो घायल हैं। इसी दौरान वो शराब पीते हैं और पायलट के पास जाते और खुद प्लेन चलाने लगते हैं। उनका यह लुक देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि इस सीन को डिटील नहीं करना चाहिए था। इस सीन में रणबीर का लुक और उनकी एक्टिंग फैंस को खूब भा रही है। यह सीन देखने में भी काफी जबरदस्त लग रहा है। इसके अलावा भी फिल्म से कई सीन हटाए गए हैं, लेकिन फिलहाल उनमें से एक सीन तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Animal देखने पहुंचे लोग बने ‘एनिमल’, थिएटर के बाहर जमकर चले लात-घूंसे
Animal ने तीन दिनों में पार किए 200 करोड़
रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूरी की फिल्म ‘एनिमल’ को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने 63 करोड़ से बंपर ओपनिंग की थी, जिसके बाद फिल्म ने 2 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और अब अपनी रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने 200 करोड़ का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में इन तीनों बड़े स्टार्स के अलावा तृप्ति डिमरी, सुरेश ओबेरॉय, शक्ति कपूर, सिद्धांत कार्णिक और बबलू पृथ्वीराज जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
15 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
21 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines