Rana Daggubati Birthday: बेहद ही हैंडसम सुपरस्टार राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) का आज जन्मदिन है। उनका पूरा नाम रामा नायडू राणा दग्गुबाती है। 14 दिसंबर 1984 को उनका जन्म चेन्नई में हुआ था। उनके पिता तेलगु फिल्म प्रोड्यूसर दग्गुबाती सुरेश बाबू हैं। राणा दग्गुबाती के नाम में उनके दादाजी डी रामा नायडू का नाम भी शामिल है। साउथ के सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती इनके चाचा हैं। वहीं तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अक्किनेनी नागार्जुन इनके फूफा हैं। और नागा चैतन्य इनके कजन हैं, वो भी एक बेहतरीन तेलुगू अभिनेता हैं। मतलब पूरी फैमिली की बादशाहत तेलुगू सिनेमा जगत पर काबिज है।
‘बाहुबली’ से मिली अलग पहचान
राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) ने कोणिक इंस्टीयूट ऑफ इमेजिंग एंड टेक्नोलॉजी से पढ़ाई की है। यहां उन्होंने फोटोग्राफी का कोर्स पूरा किया है। पढ़ाई के बाद उन्होंने डॉक्यूमेंट्री मेकिंग का काम किया। साथ ही साथ वो एडवर्टाइजमेंट डायरेक्शन का भी काम करते रहे। फिर वो अपने पिता के साथ फिल्म निर्माण के काम में लग गए। साल 2010 में बतौर अभिनेता राणा को तेलुगू मूवी ‘लीडर’ से ब्रेक मिला। ये एक सियासी रंजिशों से भरपूर एक थ्रिलर मूवी थी। राणा को सबसे बड़ी कामयाबी ‘बाहुबली’ फिल्म से मिली। जहां उनके अभिनय को खूब सराहा गया। इस फिल्म से राणा को एक बहुत बड़ा फैन बेस मिला। साथ ही उनके शानदार अभिनय की खूब चर्चाएं हुईं। राणा हिंदी भाषा की कई बड़ी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं, जिनमें ‘बेबी’, ‘हाउसफुल-4’ और ‘गाजी अटैक’ शामिल हैं।
बहन की दोस्त से कर बैठे प्यार
राणा दग्गुबाती की बहन और मिहिका बजाज एक ही स्कूल के पढ़ते थे। दोनों में खूब दोस्ती थी। एक-दूसरे के घर आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान मिहिका की मुलाकात राणा से भी होने लगी। फिर वो दोनों भी दोस्त बन गए। फिर दोनों के बीच कब प्यार हो गया वो इन्हें पता भी न चला। एक दिन राणा ने मिहिका को प्रपोज कर दिया और मिहिका ने भी हां कर दिया। 8 अगस्त, 2020 को कोविड लॉकडाउन के दौरान ही दोनों ने शादी भी कर ली। दोनों एक खुशहाल शादी शुदा जिंदगी जी रहे हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
9 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines