डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणम्’ के रिलीज होने का लोगों को बेहद बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को लेकर बज बना हुआ है और लोग इसके लिए एक्साइटेड भी है। हाल ही में फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया है। इस बीच अब फिल्म की स्टारकास्ट की फीस को लेकर भी रिपोर्ट सामने आई है। फिल्म ‘रामायणम्’ बड़े बजट की फिल्म है, तो जाहिर है कि मेकर्स ने इसके स्टार्स पर भी खूब पैसा लुटाया है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म में किसे कितने करोड़ रुपये मिले हैं?
किसे मिले कितने करोड़?
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल और यश जैसे कमाल के स्टार्स नजर आने वाले हैं। इसी बीच अगर इनकी फीस की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनने में आया है कि इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने 150 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए हैं। बता दें कि ये फिल्म दो पार्ट में आएगी, तो रणबीर की ये फीस दोनों पार्ट के लिए है।
रणबीर ने ली सबसे ज्यादा फीस
सुनने में आया है कि रणबीर ने एक ने एक पार्ट के लिए 75 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। रणबीर कपूर इस फिल्म के सबसे महंगे एक्टर बताए जा रहे हैं। वहीं, अगर उनके रोल की बात करें तो इस फिल्म में वो भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। रणबीर के अलावा अगर साई पल्लवी की फीस की बात करें तो उन्होंने इस फिल्म के लिए उन्होंने 12 करोड़ रुपये लिए हैं।
फिल्म ‘रामायणम्’
फिल्म के एक पार्ट के लिए साई ने 6 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। फिल्म ‘रामायणम्’ में साई, माता सीता के रोल में नजर आएगी। वहीं, अगर रवि दुबे की बात करें तो उन्होंने फिल्म के लिए 2-4 करोड़ रुपये लिए हैं। इस फिल्म में रवि लक्ष्मण की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, अगर फिल्म में सनी देओल की फीस की बात करें तो इस फिल्म के लिए उन्होंने लगभग 20 करोड़ रुपये लिए हैं। फिल्म में सनी, हनुमान के रोल में नजर आएंगे।
ऑफिशियल जानकारी नहीं
इसके अलावा अगर अभिनेता यश की बात करें तो उन्होंने फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। उनकी ये फीस दोनों पार्ट्स के लिए है। फिल्म में यश लंकापति रावण का रोल निभाएंगे। इसके अलावा फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, सूर्पणखा के किरदार में हैं और उन्होंने 1-2 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए हैं। हालांकि, अभी किसी की भी फीस के आंकड़े ऑफिशियल नहीं है और ये जानकारी बस रिपोर्ट्स के आधार पर है।
यह भी पढ़ें- विक्रम बत्रा की 26वीं पुण्यतिथि, Sidharth Malhotra ने किया याद, कैप्टन को लेकर कही ये बात
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
4 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
5 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
7 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines