मुंबई: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘राम सेतु’ (Ram Setu) का फैंस कबसे इंतजार कर रहे थे। लंबे इंतजार के बाद फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर फैंस को प्रभावित करने में सक्षम नजर आ रही है।
इस फिल्म ने आखिरकार रु 60 करोड़ की सीमा तो छू लिया है। हालांकि, ये नंबर हासिल करने में आठ दिन का समय लग गया। राम सेतु की शुरुआत काफी मजबूत हुई थी, लेकिन अब इसका डाउनफॉल होता जा रहा है।
अभी पढ़ें – Bigg Boss 16: गौतम के क्लीन शेव लुक का टीना ने उड़ाया मज़ाक, बताया- ‘चिकनु 2.0’
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Ram Setu Box Office Collection Day 8)
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता के बाद, अक्षय कुमार की ये फिल्म दर्शकों को लुभाने में विफल हो रही है। फिल्म ने 8वें दिन मात्र 2.90 करोड़ का बिजनेस किया। नतीजतन, इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 61.90 करोड़ रुपये हो गया है। 1 नवंबर को, फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी रेट 10.11% रही।
हालाँकि, उनकी फ़िल्म बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज और रक्षा बंधन के मुकाबले अक्षय की ये फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है। यह फिल्म अक्षय की इस साल की सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग फिल्म बनकर उभरी है। वहीं इसके साथ रिलीज हुई थैंक गॉड अभी बहुत पीछे चल रही है।
अभी पढ़ें – ‘कवि और पत्रकार होना मेरे लिए एक समान है…’, कवि आलोक श्रीवास्तव ने ‘ISOMES’ से साझा किए अनुभव
‘राम सेतु’ के बारे में
फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा हैं। अक्षय के साथ फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। एक्शन-एडवेंचर ड्रामा राम सेतु एक पुरातत्वविद् पर केंद्रित है जो यह निर्धारित कर रहा है कि राम सेतु एक मिथक है या वास्तविक स्थान।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
13 mins agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 hr agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 hr agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
19 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
20 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
22 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines