हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Ram Setu Box Office Collection Day 2: अक्षय की 'राम सेतु' दूसरे ही दिन हुई डाउन, जानें कलेक्शन

विज्ञापन
Ram Setu Box Office Collection Day 7

मुंबई: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘राम सेतु’ (Ram Setu) का फैंस कबसे इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुकी है। फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।

बॉक्स ऑफिस पर भी इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा है। दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।

अभी पढ़ें – Ram Setu Box Office Collection Day 3: अक्षय की ‘राम सेतु’ का अजय की ‘थैंक गॉड’ से बेहतर प्रदर्शन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Ram Setu Box Office Collection Day 2)
अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले दिन 15.25 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। हालांकि, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक रामसेतु की कमाई में दूसरे दिन गिरावट आई, लेकिन डबल नंबर्स अब भी बरकरार हैं। मास सर्किट पर अच्छी पकड़ रही।

वैसे तो फिल्म शुक्रवार को रिलीज होती है, मगर इसे मंगलवार को ही जारी कर दिया गया। जिसके बाद पहले दिन 15.25 करोड़ की कमाई हुई। वहीं बुधवार को ये आंकड़ा 11.40 करोड़ पर जा गिरा। वहीं कुल कलेक्शन पर नजर डालें तो इसने 26.65 करोड़ बटोर लिए हैं।

अक्षय कुमार की इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक में बच्चन पांडे, पृथ्वीराज और रक्षा बंधन रिलीज हुई है। लेकिन इनमें से किसी ने भी कुछ खास कमाल नहीं किया। वहीं मेकर्स को उम्मीद थी कि ‘राम सेतु’ पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन ज्यादा बिजनेस करेगी लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ।

अभी पढ़ें – Thank God Box Office Collection Day 2: धीमी है सिद्धार्थ मल्होत्रा के फिल्म की शुरुआत, जानें कितनी की कमाई

राम सेतु के बारे में
फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा हैं। अक्षय के साथ फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। एक्शन-एडवेंचर ड्रामा राम सेतु एक पुरातत्वविद् पर केंद्रित है जो यह निर्धारित कर रहा है कि राम सेतु एक मिथक है या वास्तविक स्थान।

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें