हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ram Charan ने पीड़ित परिवार को दिए 10 लाख, Game Changer के इवेंट के बाद हुई थी 2 लोगों की मौत

Game Changer: साउथ मेगास्टार राम चरण और पवन कल्याण ने फिल्म ‘गेम चेंजर’ के प्री-रिलीज इवेंट के बाद जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनके परिवार की आर्थिक मदद की है। इसके अलावा राम ने अपनी टीम को भी मदद के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Ram Charan, Pawan Kalyan

Game Changer: साउथ मेगास्टार राम चरण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘गेंम चेंजर’ को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर जमकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं और खूब बिजी चल रहे हैं। इस बीच अब राम चरण किसी और वजह से चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में अपकमिंग फिल्म ‘गेम चेंजर’ का प्री-रिलीज इवेंट था और इस इवेंट के बाद दो लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, अब राम चरण और पवन कल्याण ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

पवन कल्याण पहुंचे थे बतौर मुख्य अतिथि

हाल ही में आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्रवरम (राजमुंदरी) में इस इवेंट का आयोजन किया गया था। इस इवेंट में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे और इसकी वजह से इवेंट में बहुत भीड़ थी। जब इवेंट खत्म हुआ, तो अरवा और थोकडा नाम के दो शख्स अपने घर जाने लगे, लेकिन इस दौरान दोनों की एक्सीडेंट में मौत हो गई।

पीड़ित परिवार की मदद

अब अभिनेता राम चरण, पवन कल्याण ने मृतकों के परिवारों को 20 लाख रुपये (10-10 लाख रुपये) की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले निर्माता दिल राजू ने भी पीड़ितों के दोनों परिवारों को 5-5 लाख रुपये की मदद राशि देने की अनाउंसमेंट की थी। इसके अलावा राम चरण ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की और मदद के लिए अपनी टीम को उनसे मिलने के लिए भी भेजा।

विज्ञापन

कैसे गई दोनों फैंस की जान?

दरअसल, इवेंट खत्म होने के बाद दोनों दोस्त बाइक से अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी सामने से उल्टी दिशा में आ रही वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनको इतनी गंभीर चोट लगी थी कि दोनों की मौत हो गई और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा अगर इस फिल्म की बात करें तो अपकमिंग फिल्म को लेकर लोगों में खूब एक्साइटमेंट देखी जा रही है।

10 जनवरी को रिलीज हो रही ‘गेम चेंजर’

फिल्म की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है और ये फिल्म 10 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है। देखने वाली बात होगी कि राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ बॉक्स ऑफिस पर किस तरह से कमाल करती है। गौरतलब है कि इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों का आना-जाना लगा है, ऐसे में ‘गेम चेंजर’ के लिए भी ये बड़ी चुनौती है कि वो क्या कमाल करेगी?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Hansika Motwani की पोस्ट वायरल, भाभी के आरोपों के बीच एक्ट्रेस का रिएक्शन चर्चा में

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola