साउथ सुपरस्टार राम चरण आज अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने फैंस को खास तोहफा देते हुए अपना खूंखार चेहरा दिखाया है। दरअसल, उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म RC16 का फर्स्ट लुक जारी किया है। साथ ही फिल्म का ऑफिशियल नाम भी अनाउंस किया है, जो ‘पेड्डी’ है। इस फिल्म को बुची बाबू सना डायरेक्ट कर रहे हैं। राम चरण ने कुछ देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘पेड्डी’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस पोस्ट में वह काफी अलग नजर आ रहे हैं जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।
एक्टर ने शेयर की दो तस्वीरें
सुपरस्टार राम चरण ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘पेड्डी’ से दो तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर में वह एक गंभीर, सांसारिक और बेहद कच्चे चरित्र में नजर आ रहे हैं। उनका गंभीर और खूंखार लुक देखने लायक है। इसके अलावा एक्टर के बिखरे बाल, तीखी आंखें, बढ़ी हुई दाढ़ी और नाक में नथ है। लाल रंग की शर्ट पहने सिगार पीते हुए राम चरण का ऐसा अवतार पहली बार देखने को मिला है। वहीं दूसरी तस्वीर में राम चरण एक पुराना क्रिकेट बैट थामे गुस्से से देखते हुए नजर आ रहे हैं। उनके पीछे फ्लड लाइट से जगमगाता एक देहाती गांव का स्टेडियम है।
यह भी पढ़ें: मोहनलाल की ‘L2 एम्पुरान’ ने रिलीज होते ही काटा गदर, क्लैश पर क्या बोले ‘सिकंदर’?
पोस्टर देख क्या बोले फैंस?
राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ का फर्स्ट लुक जारी होने के बाद फैंस भी सुपरस्टार की तस्वीर पर अपने कमेंट देते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मासिएस्ट कमबैक लोडिंग..जन्मदिन मुबारक हो चरन अन्ना।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मजबूती के साथ वापसी करो अन्ना।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सुपर लुक है अन्ना।’ इसके अलावा फैंस पोस्टर पर फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।
बुची बाबू सना ने दी बधाई
डायरेक्टर बुची बाबू सना ने ‘पेड्डी’ का पोस्टर शेयर करते हुए राम चरण को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माय डियर @AlwaysRamCharan सर.. एक शब्द में आप गोल्ड हैं सर..हर चीज के लिए धन्यवाद।’
बता दें कि इस फिल्म का नाम पहले RC16 रखा गया था लेकिन अब इसे ऑफिशियल नाम ‘पेड्डी’ दिया गया है। फिल्म में राम चरण के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लीड एक्ट्रेस में नजर आएंगी। इसके अलावा शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा भी अहम किरदार में हैं।
संबंधित खबरें
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
10 mins agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 hr agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
2 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
2 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
20 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
21 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
23 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines