Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Haldi Mehndi Ceremony: बॉलीवुड के पॉपुलर लव बर्ड्स हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने 21 फरवरी को बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) संग गोवा में सात फेरे लिए और भगनानी फैमिली में एंट्री ले ली। अब ये कपल अपनी वेडिंग फोटोज को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। जैसे ही इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान किया फैंस बस एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक की चर्चा करने लग गए। वहीं, अब रकुल ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। एक्ट्रेस ने चाहने वालों के साथ अपने खूबसूरत और यादगार पलों की झलकियां शेयर कर दी हैं। अब रकुल और जैकी का एक कोलैबोरेशन पोस्ट सामने आया है।
रकुल ने दिखाई हल्दी सेरेमनी की झलक
इसमें रकुल को पहले अपनी शादी में अप्सरा बन एंट्री लेते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस डांस करते हुए जैकी के पास पहुंची और फिर हुईं इनकी वरमाला। फूलों की बारिश और खुशियों की बरसात के बाद वीडियो में इस रोमांटिक कपल की हल्दी सेरेमनी की झलक भी देखी जा सकती है। यकीनन आपने ऐसी फिल्मी हल्दी पहले कभी नहीं देखी होगी। जहां दुल्हन- दूल्हे की गोद में बैठकर अपनी हल्दी की रस्म एन्जॉय कर रही है। बाकी सभी लोग ब्राइड और ग्रूम पर फूल बरसा रहे हैं। इसके बाद आती है रकुल की एंट्री जहां एक्ट्रेस के भाई उन्हें फूलों की चादर में लेकर आते हैं और दूल्हे राजा अपनी दुल्हनिया को देख मुस्कुरा जाते हैं।
मेहंदी पर जमकर किया डांस
इतना ही नहीं रकुल प्रीत और जैकी की इस वीडियो में इनकी मेहंदी सेरेमनी की झलक भी देखने को मिल रही है। जहां ऑरेंज लहंगा पहन रकुल अपने होने वाले पति के साथ दिल खोलकर डांस कर रही हैं। इस लुक में रकुल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने बाल की चोटी बनाकर उस पर खूबसूरत गजरा लगाया हुआ है और सनग्लासेस के साथ अपना लुक कम्पलीट किया है। वहीं, जैकी भगनानी भी पिंक कुर्ते में बेहद हैंडसम दिख रहे हैं। कपल को अपने प्री- वेडिंग फंक्शन में जमकर नाचते और किस करते हुए देखा जा सकता है। फिर बारी आती है इनकी बीच पर की मस्ती की जिसमें ये कपल समंदर की लहरों के बीच मस्ती कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 में जड़ा थप्पड़, अब Abhishek ने Samarth के सामने बढ़ाया दोस्ती का हाथ?
संगीत में जमाई महफिल
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की संगीत सेरेमनी भी सुपरहिट रही। जहां इन दोनों ने रोमांटिक और मैजिकल कपल परफॉरमेंस दिया और स्टेज पर आपके लुक्स, डांस और केमिस्ट्री से आग लगा दी। सभी लोग बस इन्हें ही देखते रह गए। वीडियो के आखिर में रकुल को मस्ती करते देखा जा सकता है और इसमें इनकी सिंदूर और फेरे की रस्म होते हुए भी दिखाई दे रही है। अब फैंस ये वीडियो देख खुशी से नाचने लगे हैं। बता दें, इस वीडियो को शेयर करते हुए न्यूली मैरिड कपल ने कैप्शन में लिखा है, ‘ये तुम या मैं नहीं, ये हम हैं। #abdonobhagna-ni।’ कपल का ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस पर लाइक और कमेंट की झड़ी लग गई है। फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी अब रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी पर प्यार लुटा रहे हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
14 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
17 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
18 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
18 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines