Raksha Bandhan 2025: टीवी पर जो दिखता है, वो सच नहीं होता। ये आपने सुना तो कई बार होगा, लकिन कुछ एक्टर्स ने इसे साबित कर दिया है। टीवी पर अक्सर भाई-बहन का अटूट रिश्ता देखना को मिलता है। लोग ऑन स्क्रीन भाई-बहन का प्यार देखकर उनसे इंस्पायर हो रहे हैं। हालांकि, कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं, जो अपने ऑन स्क्रीन भाई-बहन के साथ ही ऑफ स्क्रीन रोमांस कर चुके हैं। यानी कैमरा ऑन होते ही भैया और कैमरा ऑफ होते ही सइयां। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?
रोहन मेहरा और कांची सिंह
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर रोहन मेहरा और कांची सिंह एक्स कपल हैं। इन दोनों ने शो में भाई-बहन का किरदार निभाया था, लेकिन रियल लाइफ में दोनों डेट कर रहे थे। शूटिंग के दौरान ही इन दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थीं। इसके बाद इनके रिलेशनशिप के कारण शो पर गलत असर पड़ रहा था, जिसके चलते मेकर्स को सख्त कदम उठाने पड़े थे। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
अभिषेक वर्मा और अदिति भाटिया
पॉपुलर शो ‘यह है मोहब्बतें’ के दो एक्टर्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं। ऑन स्क्रीन आदित्य और रूही भल्ला यानी भाई-बहन बने अभिषेक वर्मा और अदिति भाटिया भी डेटिंग रूमर्स के कारण खूब सुर्खियों में रहे हैं। रियल लाइफ में इनके रोमांस के चर्चे दूर-दूर तक थे। ये बात और है कि अब इनका ब्रेकअप हो चुका है।
रिंकू धवन और किरण करमारकर
‘कहानी घर-घर की’ जैसे हिट शो जिसे पूरी दुनिया देखती थी, उस शो में रिंकू धवन और किरण करमारकर भाई-बहन बने थे। सेट पर ही दोनों एक्टर्स की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोनों दोस्त बने। पता ही नहीं चला कि ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई। रिंकू धवन और किरण करमारकर ने साल 2001 में शादी की और 15 साल बाद तलाक ले लिया।
यह भी पढ़ें: ये भाई-बहन फिल्मों में साथ कर चुके काम, एक की जोड़ी हिट बाकी सारे फ्लॉप
चारु असोपा और नीरज मालवीय
टीवी पर एक शो आया था ‘मेरे अंगने में’ और इस शो में चारु असोपा भी नजर आई थीं। इस शो में वो नीरज मालवीय की बहन के किरदार में थीं। हालांकि, इस शो के दौरान ही ये दोनों प्यार में पड़ गए थे। दोनों का रोमांस ऐसा चला कि चारु और नीरज ने सगाई तक कर ली थी। बाद में इनके रिश्ते में दरार आ गई और शादी से पहले ही ये रिश्ता टूट गया।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
1 hr agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
5 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
7 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
7 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
8 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
9 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
10 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
11 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines