Rakhee Gulzar Comeback: काफी लंबे समय से बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार फिल्मों में नजर नहीं आ रहे हैं और फिल्मों से दूरी बनाए हैं। हालांकि, उनके कमबैक के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ऐसी ही एक अदाकारा है जिन्होंने साल 1995 में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘करण अर्जुन’ (Karan Arjun) में उनकी मां का किरदार निभाया था और वो हैं राखी गुलजार (Rakhee Gulzar)। 70 से लेकर 2000 के दशक तक इंडस्ट्री को जबरदस्त फिल्में देने वाली राखी काफी लंबे समय से मुंबई से दूर एक फार्म हाउस में अपना जीवन बिता रही हैं।
हालांकि, उनके फैंस आज भी उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस की वापसी पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसको सुनने के बाद उनके फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी। दरअसल, हाल में फिल्म निर्देशक शिबोप्रसाद मुखर्जी (Shiboprosad Mukherjee) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर यह जानकारी दी है कि वो जल्द राखी गुलजार के साथ एक फिल्म करने जा रहे हैं।
शिबोप्रसाद मुखर्जी की फिल्म से राखी का कमबैक
फिल्म निर्देशक शिबोप्रसाद मुखर्जी और नंदिता रॉय (Nandita Roy) की फिल्म ‘अमर बॉस’ (Amar Boss) बनाने जा रहे हैं, जिसमें राखी गुलजार भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी खुद शिबोप्रसाद मुखर्जी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने राखी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘आने वाली जनवरी में मैं और मेरी सबसे पसंदीदा राखी गुलज़ार के साथ अपनी अगली फिल्म ‘अमर बॉस’ लेकर आने वाले हैं। इसमें श्राबंती चटर्जी भी साथ नजर आने वाली हैं, जिसको लेकर मैं बहुत उत्साहित और खुश हूं’। इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही फैंस उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, ये बंगाली फिल्म है।
यह भी पढ़ें: Animal से Tiger तक… बॉलीवुड की इन पांच फिल्मों ने की बंपर ओपनिंग, लिस्ट में दूर-दूर तक नहीं Salman Khan का नाम
क्या है Amar Boss की फिल्म?
वहीं, इस फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक नंदिता रॉय (Nandita Roy) ने बताया, ”अमर बॉस’ की कहानी राखी गुलजार के इर्द-गिर्द ही घूमती है। फिल्म में विक्टर बनर्जी (Victor Banerjee) भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे’। नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी ने एक साथ कई फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया है। हाल में उनकी फिल्म ‘रक्तबीज’ रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इसके अलावा अगर बात राखी गुलजार के बारे में बात करें तो एक्ट्रेस 75 साल की हो चुकी हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी साल 1967 में बंगाली फिल्मों से ही की थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
27 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines