Raju Srivastava: हास्य कला से इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवाने वाले ‘गजोधर भैया’ (Gajodhar Bhaiya) उर्फ राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) अब हमारे बीच नहीं हैं। कॉमेडी स्टार ने आज दिल्ली के AIIMS अस्पताल में अंतिम सांस ली। सबको हंसाने वाला स्टार आज सबको रुला कर चला गया। राजू ने काफी संघर्षों के बाद इंडस्ट्री में खास जगह बनाई। स्टार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अभी पढ़ें – Raju Srivastava: अलविदा राजू श्रीवास्तव, कल दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार
यमराज का जिक्र कर रहे थे राजू
सोशल मीडिया पर राजू श्रीवास्तव काफी एक्टिव रहते थे। कॉमेडी स्टार अक्सर फैंस के साथ अपने फनी वीडियो साझा करते थे। आज जब राजू श्रीवास्तव हमारे बीच नहीं हैं ऐसे में कॉमेडी स्टार का एक वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो (Raju Srivastava Video) में राजू यमराज और मौत का जिक्र कर रहे हैं। फैंस यह वीडियो देख हैरान हैं।
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
इस वीडियो में राजू श्रीवास्तव अपने गजोधर वाले अंदाज में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। राजू कहते हैं, ‘नमस्कार, कुछ नहीं बस बैठे हैं। जिंदगी में ऐसा काम करो कि अगर यमराज भी आएं, आपको लेने तो कहें, भाईसाहब भैंस पर बैठिए। नहीं, नहीं आप पैदल चल रहे हैं, अच्छा नहीं लग रहा है। आप भले आदमी हैं, नेक आदमी हैं तो बैठिए।’ अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है।
अभी पढ़ें – RIP Raju Srivastava: राजू श्रीवास्तव के 5 बेहतरीन स्टैंडअप एक्ट्स, एक में तो अमिताभ बच्चन बन गए
58 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
जानकारी के लिए बात दें कि 10 अगस्त को जिम में उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। कॉमेडी स्टार बीते 42 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग रहे थे। हालांकि आज कॉमेडी स्टार ने अंतिम सांस ली। राजू श्रीवास्तव के निधन (Raju Srivastava Death) की खबर सुन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस को यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
10 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
11 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
13 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
16 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
17 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines