कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। राजीव अदातिया जिन्हें हालिया एपिसोड में निक्की तंबोली ने टारगेट किया था उन्होंने फिनाले से पहले तीन बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि राजीव के लिए शो के पिछले दो हफ्ते काफी अच्छे रहे हैं, जो फिनाले में उनकी जगह पक्की करने का इशारा दे रहे हैं। खुद शेफ रणवीर बरार ने राजीव को कॉम्पलिमेंट देते हुए कहा कि मास्टरशेफ के इतिहास में जो कभी नहीं हुआ है, राजीव अदातिया ने उस रिकॉर्ड को कायम कर लिया है। वहीं निक्की तंबोली को कर्मा का सामना करना पड़ा।
राजीव को फिर मिला स्पून टैप
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के हालिया एपिसोड में शेफ मनु चंद्रा आए जिन्होंने सेलिब्रिटीज को ‘कुक एलॉन्ग चैलेंज’ दिया। इस चैलेंज में शेफ को फॉलो करते हुए सेलिब्रिटी कुक्स को डिश बनानी थी। चूकि निक्की तंबोली के पास एक एडवांटेज था इसलिए उन्होंने राजीव अदातिया को टारगेट किया। राजीव ने 5 मिनट तक बिना शेफ मनु चंद्रा को देखे अपनी डिश बनाई। शो के दौरान राजीव अदातिया इमोशनल भी हो गए थे क्योंकि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी डिश अच्छी बन सकेगी।
डिसएडवांटेज मिलने के बावजूद जब शेफ मनु चंद्रा, शेफ रणवीर बरार और फराह खान ने राजीव अदातिया की डिश को टेस्ट किया तो वह इम्प्रेस हो गए। शेफ रणवीर ने कहा कि राजीव की डिश प्रजेंटेशन अच्छी नहीं है लेकिन उन्होंने अन्य के मुकाबले सबसे कमाल डिश बनाई है। उन्होंने राजीव को स्पून टैप दिया। वहीं फराह खान ने राजीव के हाथे चूमे। वहीं शेफ मनु चंद्रा ने अन्य सेलिब्रिटी कुक्स से कहा कि वह राजीव अदातिया ये बचकर रहें।
यह भी पढ़ें: निक्की तंबोली क्यों रहती हैं ‘होली’ से दूर? सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में हुआ रिवील
पहले दो बार मिले थे स्पून टैप
बता दें कि छठे हफ्ते में राजीव अदातिया को टीम चैलेंज के दौरान स्पून टैप मिला था। मजेदार बात ये है कि इसी हफ्ते में उन्हें दो बार स्पून टैप मिला था। शेफ रणवीर बरार ने कहा कि ऐसा मास्टरशेफ के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब किसी को लगातार तीन बार स्पून टैप मिला हो। इसके बाद फराह खान ने राजीव को एक खास गिफ्ट भी दिया।
निक्की तंबोली को मिला कर्मा
उधर, निक्की तंबोली की डिश जज को कुछ खास पसंद नहीं आई। नतीजा ये हुआ कि उनका एडवांटेज अब राजीव अदातिया के पास चला गया। राजीव ने हिंट दिया कि वह एडवांटेज का इस्तेमाल निक्की के खिलाफ करेंगे लेकिन ट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं हुआ है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि शेफ अजय चोपड़ा सेलिब्रिटी कुक्स के लिए टीम चैलेंज लेकर आए हैं। इस दौरान निक्की तंबोली और राजीव अदातिया ही पार्टनर बन गए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि राजीव अपने एडवांटेज का यूज कैसे और किसके खिलाफ करते हैं?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
10 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines