Amitabh Bachchan Rajinikanth Viral Post: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने फैंस के साथ अपना हाल-ऐ-दिल बयां किया है। अब उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसे देखने के बाद फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही सभी लोग खुशी से झूमते हुए नज़र आ रहे हैं। दरअसल, रजनीकांत ने अब अपने पुराने दोस्त अमिताभ के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिस पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: चलते शो को लात मार इन स्टार्स ने किया हैरान, किसी ने लड़ाई तो किसी ने पर्सनल वजह से अचानक किया टाटा बाय-बाय
रजनीकांत का पोस्ट
अपने ट्विटर अकाउंट (X) पर रजनीकांत ने मिस्टर बच्चन के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। दोनों इस फोटो में स्माइल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ ने इस दौरान रजनीकांत के कंधे पर हाथ रखा हुआ है और दोनों कैमरा के लिए पोज़ करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें, जल्द ही ये दोनों एक्टर्स साथ में फिल्म करने वाले हैं। इनके फिल्म के सेट से ही ये तस्वीर सामने आई है। इसे शेयर करते हुए अब रजनी ने लिखा, ’33 सालों के बाद, मैं दोबारा अपने मेंटोर के साथ काम कर रहा हूं, श्री अमिताभ बच्चन टी.जे. ग्नानवेल द्वारा निर्देशित अपकमिंग लाइका की “Thalaivar 170” में। मेरा दिल खुशी से धड़क रहा है!’
33 साल बाद फिर साथ करेंगे काम
अब इन्हें साथ देखकर फैंस भी काफी खुश नज़र आ रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। वहीं, फैंस ‘थलाइवर 170’ के लिए एक्साइटिड दिख रहे हैं। साथ ही अमिताभ की तारीफों में लिखे रजनीकांत के ये शब्द भी लोगों के दिलों को छू गए हैं। इस तस्वीर में दोनों एक्टर्स की बॉन्डिंग साफ दिखाई पड़ रही है। इस जोड़ी ने अबतक पर्दे पर कई बार साथ काम किया है। कभी ‘हम’ कभी ‘गिरफ्तार’ जैसी फिल्मो में ये सुपरहिट जोड़ी देखने को मिली है। ऐसे में 33 साल बाद फिर इन्हें साथ देखने के लिए फैंस बेताब हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट
खबरों की मानें तो ”थलाइवर 170′ की कहानी एक रियल लाइफ इंसिडेंट से इंस्पायर्ड है। इसमें रजनीकांत पुलिस वाले के किरादर में नजर आएंगे। हालांकि, अमिताभ फिल्म में क्या करने वाले हैं इसे लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन फिल्म में बिग बी के अलावा एक्टर राणा दग्गुबाती, फहाद फासिल, रितिका सिंह और मंजू वॉरियर जैसे स्टार्स अहम किरदार निभाने वाले हैं।
संबंधित खबरें
सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 hr agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 hr agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
4 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
4 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
6 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
6 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines