रजनीकांत के करीबी दोस्त राजेश विलियम्स एक अनुभवी अभिनेता और बिजनेसमैन भी थे। वो तमिल और मलयालम की सैकड़ों फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम कर चुके थे। उनका गुरुवार 29 मई को चेन्नई में निधन हो गया। उनकी उम्र 75 साल थी। उन्होंने अपने करियर में हीरो और सपोर्टिंग रोल दोनों में बेहतरीन अभिनय किया।
नहीं रहे राजेश विलियम्स
उनके भतीजे ने DT Next से बात करते हुए बताया कि राजेश ने गुरुवार सुबह कम ब्लड प्रेशर की शिकायत की थी। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में बेटी दिव्या और बेटा दीपक हैं। दीपक ने 2014 में फिल्मों में एक्टिंग की शुरुआत की थी। राजेश की पत्नी जोन सिल्विया वनतिरायर का निधन 2012 में हुआ था।
रजनीकांत ने दोस्त को खोने पर जताया शोक
अभिनेता रजनीकांत ने अभिनेता राजेश के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अपने करीबी दोस्त की अचानक मौत की खबर सुनकर उन्हें बहुत दुख हुआ। गुरुवार को रजनीकांत ने अपने X अकाउंट पर तमिल में लिखा, “मेरे दोस्त राजेश की अचानक मौत की खबर सुनकर मैं बहुत हैरान और दुखी हूं। वह बहुत अच्छे इंसान थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवार और दोस्तों को मेरी दिल से संवेदनाएं।” राजेश और रजनीकांत ने साथ में ‘थाई वीडु’, ‘बिल्ला’ और ‘थनिकट्टू राजा’ जैसी फिल्मों में काम किया था।
राजेश का करियर
राजेश का जन्म मन्नारगुडी,तिरुवरूर में विलियम्स नटर और लिली ग्रेस मनकोंडर के घर हुआ था। 1972 से 1979 तक उन्होंने एक हाई स्कूल में शिक्षक की नौकरी की। 1974 में उन्होंने फिल्म अवल ओरु अवल ओरु थोदर कथाई में एक छोटी भूमिका से फिल्मों में कदम रखा। उन्हें पहला हीरो का रोल 1979 की फिल्म कन्नी परुवथिले में मिला।
उन्होंने 1984 में आई मशहूर फिल्म अचमिलई अचमिलई में भी काम किया, जिसे निर्देशक के. बालाचंदर ने बनाया था। इसके अलावा राजेश ने टीवी शोज जैसे माइक्रो थोडार्गल-अझुक्कू वेट्टी और हाल ही में कार्तिगई दीपम में भी अभिनय किया। वह आखिरी बार विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की फिल्म मेरी क्रिसमस में ‘यधूम अंकल’ के रोल में नजर आए थे। राजेश ने फिल्मों के अलावा होटल और रियल एस्टेट के बिजनेस में भी काम किया और चेन्नई के जाने-माने बिल्डर्स में गिने जाने लगे थे।
ये भी पढ़ें- रंग के कारण रिजेक्शन,सेक्सुअल हैरेसमेंट,एक्ट्रेस अमृता सुभाष के शॉकिंग खुलास
संबंधित खबरें
कभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
23 mins ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
38 mins ago80 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1BHK फ्लैट में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, जानें
38 mins agoकौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
1 hr agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
1 hr agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
1 hr agoनाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
1 hr agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
1 hr ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
1 hr agoजब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने फरिश्ता
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines