हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Raj Kundra ने किया अपने Cryptic पोस्ट का खुलासा, बोले- मुझे प्रोटेक्ट करने के लिए शुक्रिया

Raj Kundra reveal truth of his post: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
Raj Kundra

Raj Kundra reveal truth of his post: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। राज कुंद्रा की फिल्म UT 69 आने वाली है और इसलिए वो चर्चा में है। वहीं, इस बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिससे हर कोई हैरान रह गया।

फैंस ने कयास लगाना शुरु कर दिया कि शिल्पा और राज अलग हो रहे है। वहीं, अब राज ने इस पोस्ट की असली वजह का खुलासा कर दिया है।

राज ने किया था पोस्ट

दरअसल, राज कुंद्रा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि हम अलग हो रहे है और आपसे विनीत है कि इस भारी समय में हमें अकेला छोड़ दे। वहीं, अब राज ने अपने इस क्रिप्टिक पोस्ट के पीछे की वजह साफ कर दी है, जिससे ये साफ हो गया है कि ये पोस्ट शिल्पा के लिए नहीं था। जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा, ये पोस्ट राज ने अपने मास्क के लिए किया था और इसका खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर कर दिया है।

विज्ञापन

Raj Kundra

Raj Kundra ने किया अपने Cryptic पोस्ट का खुलासा

राज कुंद्रा ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राज अलग-अलग मास्क में नजर आ रहे है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि फेयरवेल मास्क.. 2 साल तक मुझे प्रोटेक्ट करने के लिए तुम्हारा शुक्रिया, अब अलग होने का समय आ चुका है। अब यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इसके साथ ही अगर राज की अपकमिंग फिल्म UT 69 की बात करें तो इसमें उनके ऑर्थर रोड जेल में बिताए दिनों की कहानी दिखाई जाने वाली है।

विज्ञापन

Raj Kundra

इस दिन रिलीज होगी UT 69

वहीं, फैंस भी इस फिल्म के लिए बेहद एक्साइटेड है। हालांकि इसका ट्रेलर भी जारी किया जा चुका है, जो फैंस को बेहद पसंद आया। वहीं, अब यूजर्स इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola