बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर की आने वाली फिल्म ‘रेड 2’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक फिल्म को लेकर बातें हो रही हैं। फिल्म के रिलीज होने में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है और इसकी रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने इसमें बदलाव करने के लिए कह दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
फिल्म ‘रेड 2’
‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट की मानें तो CBFC ने फिल्म ‘रेड 2’ को हरी झंडी दिखा दी है, लेकिन बोर्ड ने फिल्म की रिलीज से पहले इसमें बदलाव करने को कहा है। बोर्ड ने फिल्म के मेकर्स से इसके दो डायलॉग्स बदलने के लिए कहा है। अब फिल्म की रिलीज से पहले इसमें 8 सेकंड के डायलॉग्स को हटा दिया गया है। वहीं, अगर इन डायलॉग्स की बात करें तो ये वो डायलॉग है, जहां पर ‘रेलवे मंत्री’ शब्द को यूज किया गया है।
फिल्म से हटाया गया ये सीन
अब इसे बदलकर ‘बड़ा मंत्री’ कर दिया गया है। इसके अलावा फिल्म का 8 सेकंड का डायलॉग ‘पैसा, हथियार, ताकत’ को भी कथित तौर पर हटा दिया गया है। बता दें कि फिल्म को बोर्ड ने सेंसर सर्टिफिकेट मार्च में ही दे दिया था और इसे ‘UA 7+’ रेटिंग मिली है। बता दें कि ये फिल्म 150 मिनट और 53 सेकंड की है यानी कि ये 2 घंटे, 30 मिनट और 53 सेकंड लंबी फिल्म है।
बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में
अजय देवगन की इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि, इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर ‘ग्राउंड जीरो’, ‘जाट’, ‘केसरी 2’ जैसी फिल्में भी मौजूद हैं। ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि अजय देवगन की ये फिल्म टिकट खिड़की पर कैसा परफॉर्म करती है। फिल्म से मेकर्स और फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं।
यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack पर Nawazuddin Siddiqui का रिएक्शन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले एक्टर?
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
6 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
7 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
8 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
9 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
12 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
12 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
13 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
13 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines