बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म ‘रेड 2’ 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का टीजर और ट्रेलर पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि गानों को ज्यादा पसंद नहीं किया गया है। अब ‘रेड 2’ की रिलीज से पहले ही मेकर्स ने एडवांस बुकिंग में धड़ाधड़ नोट छापने शुरू कर दिए हैं। फिल्म के पहले दिन की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि ‘रेड 2’ रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है?
रेड 2 से बहुत उम्मीदें
एक्टर अजय देवगन की पिछले साल 2024 में ‘सिंघम अगेन’, ‘औरों में कहां दम था’ और ‘मैदान’ जैसी फिल्में रिलीज हुई थीं। इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। इस साल 2025 में एक्टर ‘रेड 2’ के साथ आ रहे हैं। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई ‘रेड’ का दूसरा पार्ट है। मेकर्स के अलावा अजय देवगन के फैंस को भी फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रेड 2’ ने मंगलवार को खबर लिखे जाने तक 59 हजार रुपये से ज्यादा टिकट्स बेच दिए हैं। ये टिकट्स 5,241 शोज के लिए बिके हैं। इस तरह अजय देवगन की फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में 1.69 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। ब्लॉक सीट के साथ ‘रेड 2’ ने रिलीज से पहले 3.13 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
यह भी पढ़ें: Netflix से Jio Hotstar तक, इस हफ्ते एंटरटेन करने आ रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज
राज्यों के हिसाब से कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, एडवांस बुकिंग में राज्यों के हिसाब से ‘रेड 2’ को सबसे ज्यादा फायदा महाराष्ट्र में होता दिखाई दे रहा है। यहां फिल्म ने 48.71 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। दिल्ली में यह कलेक्शन 28.73 लाख, उत्तर प्रदेश में 8.01 लाख, राजस्थान में 10.68 लाख, मध्य प्रदेश में 8.81 लाख और गुजरात में 16.54 लाख रुपये ग्रॉस कलेक्शन हुआ है।
ओपनिंग डे पर कितनी होगी कमाई?
अजय देवगन की ‘रेड 2’ 1 मई, 2025 को रिलीज हो रही है। इसलिए फिल्म को लेबर डे की छुट्टी का फायदा मिल सकता है। साल 2018 में रिलीज हुई ‘रेड’ ने ओपनिंग डे पर करीब 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया था। वहीं ‘रेड 2’ की बात करें तो लेटेस्ट ट्रेंड के मुताबिक, यह फिल्म रिलीज के पहले दिन 6 से 8 करोड़ रुपये के बीच कलेक्शन कर सकती है।
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
10 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
11 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
12 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
14 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
15 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
15 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
16 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines