Disha Parmar Rahul Vaidya Daughter Name: पॉपुलर कपल दिशा परमार (Disha Parmar) और राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ है। हाल ही में पेरेंट्स बने ये कपल इन दिनों अपनी बेटी के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर राहुल और दिशा अपनी लिटिल प्रिंसेस के साथ क्यूट तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। हालांकि, अभी तक इन दोनों ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। लेकिन अब इन्होंने अपने फैंस को एक खास सरप्राइज दिया है।
यह भी पढ़ें: बिग बॉस के घर में प्रेग्नेंट हुईं Ankita Lokhande! रिंकू धवन ने दिया गुड न्यूज का इशारा
Image Credit: Instagram
बेटी का नाम हुआ रिवील
दरअसल, अब राहुल वैद्य और दिशा परमार की बेटी का नाम रिवील हो गया है। जन्म के दो महीने बाद अब कपल की बेटी की नामकरण सेरेमनी हुई। जिसकी कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इस दौरान इस बच्ची की फोटोज तो दिखीं लेकिन चेहरा कहीं भी नजर नहीं आया। वहीं, बात अगर बेबी के नाम की करें तो अब राहुल और दिशा ने अपनी बेटी का काम ‘नव्या वैद्य’ (Navya) रखा है। बेहद करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के बीच कपल ने इस फंक्शन में अपनी बच्ची का नाम रखने की रस्म पूरी की।
Image Credit: Instagram
सज-धजकर आया कपल
फोटोज पर एक नजर डाले तो आप देखेंगे दिशा ने पिंक और ऑरेंज रंग की साड़ी पहनी हुई है। जबकि राहुल शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं। उनकी लाड़ली ने इस दौरान बेहद प्यारी पिंक फ्रॉक पहनी हुई है और हेडबैंड के साथ लुक कम्पलीट किया है। नव्या के नामकरण की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। सभी फैंस अब इस बच्ची पर प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया यूज़र्स अब बधाई देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
फैंस चेहरा देखने के लिए बेताब
फिलहाल अब तो सबको बस नव्या का फेस रिवील होने का ही इंतजार है। अब लोगों को उम्मीद है जैसे इस कपल ने अपनी बेटी का नाम रिवील किया है वैसे ही वक्त आने पर ये नव्या का चेहरा सोशल मीडिया पर ज़रूर दिखाएंगे। और तब ये पता चल जाएगा कि नव्या किस पर गई है अपनी मम्मी दिशा पर या पापा राहुल पर। अब बस फैंस को उसी दिन का इंतजार है। बता दें, 20 सितंबर को दिशा ने अपनी बेटी को जन्म दिया था।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines