हिंदी सिनेमा के स्टार्स अक्सर अपने एआई वीडियोज की वजह से चर्चा में आ जाते हैं। अब तक सोशल मीडिया पर कई सितारों के एआई वीडियो वायरल हो चुके हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका मदान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसको लेकर कहा गया कि एक्ट्रेस ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। अब राधिका ने इस पर करारा जवाब देते हुए कहा कि और कर लो यार। आइए जानते हैं कि इसके अलावा राधिका ने और क्या कहा है?
राधिका ने किया रिएक्ट
दरअसल, राधिका ने वायरल हो रहे प्लास्टिक सर्जरी वाले वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि एआई यूज करके बस इतने ही आईब्रोज ऊपर किए हैं? और कर लो यार, ये तो फिर भी नेचुरल लग रहा है और इसके साथ एक्ट्रेस ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है। गौरतलब है कि हाल ही में जब सोशल मीडिया पर राधिका का ये वीडियो सामने आया, तो दावा किया गया कि एक्ट्रेस ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है और इसलिए उनका चेहरा इतना बदला लग रहा है।
लोगों ने क्या कहा?
वीडियो को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने इसे खारिज करते हुए कहा कि ये एआई जेनरेटेड वीडियो है। हालांकि, कुछ ने कहा कि सर्जरी के बाद एक्ट्रेस अच्छी नहीं लग रही। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि बॉलीवुड में क्या चल रहा है? दूसरे यूजर ने कहा कि कृति सेनन क्यों बनी है? तीसरे यूजर ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे पहली बार लोगों को देख रही है।
Radhika Madan
एआई या प्लास्टिक सर्जरी?
एक और यूजर ने लिखा कि सब प्लास्टिक है। एक ने कहा कि सब पागल हो गए हैं। एक अन्य ने कमेंट किया कि ये पक्का एआई है। एक और ने कहा कि हे भगवान, उसने अपनी पहचान ही खो दी। एक ने कहा कि ये एडिटेड वीडियो है, इस तरह एक्ट्रेसेस के वीडियो को एडिट करना बंद करो। एक ने कहा कि पूरा चेहरा बदल दिया। एक ने कहा कि एआई, रियल नहीं होता। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।
यह भी पढ़ें- ‘लड़ाई के ग्राउंड में…’, Ranveer Allahbadia ने कमबैक के बाद शेयर किया पोस्ट
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
41 mins agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 hr agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
2 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
3 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
4 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
4 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines